फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attempted to rape one-and-a-half-year-old innocent playing outside the house

घर के बाहर खेल रही डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश

Fri, 08 May 2020 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Attempted to rape one-and-a-half-year-old innocent playing outside the house
चंडीगढ़। सेक्टर 11 थाना अंतर्गत शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। 17 वर्षीय किशोर ने डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। सेक्टर 11 थाना पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी किशोर के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस ने वीरवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित बच्ची के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी डेढ़ साल की बच्ची घर के बाहर पार्क में खेल रही थी। थोड़ी देर बाद देखा कि बेटी घर के बाहर नहीं है। इसके बाद मां ने अपनी बच्ची को तलाशना शुरू कर दिया। पीड़ित बच्ची की मां ने देखा कि उनकी बेटी को स्थानीय एरिया में रहने वाला एक किशोर ऑटो में लेकर बैठा है और बेटी के शरीर से कपड़े उतारे हुए हैं। आरोपी बच्ची की मां को देखकर फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित की मां ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची का सेक्टर-16 के अस्पताल में मेडिकल करवाया। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने उसके बाद उनके घर पर ईंट और पत्थर से हमला भी किया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed