फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   An accused attempt to commit suicide inside police chowki of Chandigarh

चंडीगढ़ : अचानक दीवार पर सिर मारने लगा हवालाती, जोर जोर से चिल्लाया-मैं थक गया हूं 

Thu, 25 Mar 2021 02:25 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 25 Mar 2021 02:25 AM IST
सार

  • चंडीगढ़ में झगड़े के केस में हवालात में बंद था युवक 
  • सेक्टर-36 थाने में मंगलवार देर रात दीवार पर मारा सिर
  • बाहर निकालने पर बेल्ट की पिन से नस काटने का किया प्रयास 

विज्ञापन
An accused attempt to commit suicide inside police chowki of Chandigarh
थाने में हवालाती ने किया आत्महत्या करने का प्रयास। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चंडीगढ़ में झगड़े के केस में बंद एक युवक ने सेक्टर-36 थाने में मंगलवार देर रात आत्महत्या करने की कोशिश की। आरोपी हवालात के दीवार पर सिर मारने लगा। इससे घबराए पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर निकाला। इसी दौरान उसने बेल्ट की पिन से नस काटने का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मोहाली के साईं माजरा निवासी आरोपी संदीप कुमार खुर्मी (29) के खिलाफ आत्महत्या करने की कोशिश की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मंगलवार को अटावा में कुछ लोगों को आपस में झगड़ा हो गया। इसके बाद संदीप के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस ने उसे सेक्टर-36 थाने में बंद कर दिया। मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे संदीप ने हवालात में जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया कि वह अपराध करके थक गया है, उसकी जीने की तमन्ना नहीं है। इसके बाद वह दीवार पर सिर मारने लगा। 
विज्ञापन



थाने में ड्यूटी दे रहे होमगार्ड रविंदर सिंह ने उसे बाहर निकाल लिया ताकि वह कुछ गलत न कर सके। इसके बाद संदीप ने वहां पर रखे एक बेल्ट की पिन से हाथ की नस काटना शुरू कर दिया जिससे वह जख्मी हो गया। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। रविंदर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि संदीप के खिलाफ मोहाली में लूटपाट की धाराओं के तहत मामला दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed