फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attacked sharp weapon person injured quarrel injured

झगड़ा शांत करा रहे व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला, घायल

Tue, 29 Sep 2020 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Attacked sharp weapon person injured quarrel injured
चंडीगढ़। सेक्टर-37 डी मार्केट में बीते शनिवार को उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब आपस में झगड़ा कर रहे कुछ युवकों ने बीचबचाव कर झगड़े को शांत करा रहे एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मनोज कुमार को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 147,148, 149 और 324 के तहत मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर 37 डी में रहते हैं। बीती शनिवार रात कुछ युवक सेक्टर के साईं इलेक्ट्रिकल मार्केट में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। आरोप है कि झगड़े को शांत करवाने के दौरान उनमें से एक युवक ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस अब शिकायतकर्ता समेत आसपास के लोगों का बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed