फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack team removing encroachment police registered case against four shopkeepers arrested

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, पुलिस ने चार दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2020 11:00 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Attack team removing encroachment police registered case against four shopkeepers arrested
मनीमाजरा। शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम से हाथापाई और हमले के आरोप में मनीमाजरा पुलिस ने मोटर मार्केट के चार दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मामला शनिवार दोपहर एक बजे का है।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम एसडीओ बलराज छिकारा की अगुवाई में मोटर मार्केट मनीमाजरा में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। अतिक्रमण हटाओ दस्ते के सब इंस्पेक्टर बिशन लाल, वेद प्रकाश गौतम और ललित त्यागी टीम के साथ मौजूद थे। टीम ने फन रिपब्लिक के साथ बने बूथों के आगे फुटपाथ पर रखे दुकानदारों के टायर उठाने शुरू किए तो एक दुकानदार ने कर्मचारी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। जब कर्मचारी को बचाने के लिए एसडीओ बलराज छिकारा सामने आए तो दुकानदार उनके साथ भी हाथापाई करने लगा। अतिक्रमण हटाओ दस्ते के साथ मौजूद पुलिस कर्मचारी ने किसी तरह बीच-बचाव कर एसडीओ बलराज छिकारा को अलग किया। इस दौरान एक दुकानदार ने रॉड से मारने की कोशिश की, जो बेलदार पवन कुमार को जा लगी। इसी बीच भारी संख्या में दुकानदार जमा हो गए। इसके बाद एसडीओ को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

मनीमाजरा पुलिस के इंस्पेक्टर बलदेव सिंह और सब इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने बेलदार पवन कुमार और एसडीओ बलराज छिकारा की शिकायत पर चार दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इन चार दुकानदारों को वीडियो में फुटेज देखने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटर मार्केट के दुकानदारों को कार्रवाई का डर नहीं
फन रिपब्लिक की पार्किंग के सामने बने बूथ मार्केट के दुकानदार 20 फुट से चौड़े फुटपाथ पर लंबे समय से पुराने टायर रखकर बेच रहे हैं। नगर निगम ने कई बार दुकानदारों के चालान भी किए हैं, लेकिन दुकानदारों पर कोई असर नहीं। शनिवार को जब निगम की टीम ने दुकानदारों पर कार्रवाई की तो वे दादागिरी पर उतर आए। इसके चलते पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। उधर, अतिक्रमण हटाओ दस्ते के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील दत्त का कहना है कि आने वाले दिनों में मोटर मार्केट में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक, मास्क भी नहीं पहनते
कोरोना के मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। मोटर मार्केट में मकैनिक और दुकानदार मास्क लगाने नहीं लगाते। सोशल डिस्टेंस का कोई ख्याल नहीं। दुकानदार और मैकेनिक सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed