फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on youth with sword, three arrested, two abscond

युवक पर तलवार से हमला, तीन गिरफ्तार, दो फरार

Sun, 25 Oct 2020 09:24 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Attack on youth with sword, three arrested, two abscond
चंडीगढ़। कजहेड़ी स्थित पाल होटल के नजदीक कुछ लोगों ने रंजिशन एक युवक पर तलवार और मुक्कों से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने हमले में घायल बुड़ैल निवासी अजय कुमार (20) को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर टीन कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र (22), मोहाली निवासी सोमन (22) और सेक्टर-44 निवासी संदीप (19) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बुड़ैल निवासी अजय कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार को वह किसी काम से जा रहा था। कजहेड़ी स्थित पाल होटल के नजदीक पहुंचा तो धर्मेंद्र, सोमन, संदीप, डांडी और विकास ने उस पर तलवार और मुक्कों से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस डांडी और विकास की तलाश कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ समय पहले आरोपियों के भाई की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए थे। उनको शक था कि अजय और उसके साथियों ने गाड़ी के शीशे तोड़े हैं, जिसके शक में वारदात को अंजाम दिया गया। सेक्टर-61 चौकी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed