{"_id":"51b3eebddb84fc9978cf316700d38347","slug":"attack-on-neighbor-police-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी की आवाज को लेकर पड़ोसी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी की आवाज को लेकर पड़ोसी को पीटा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 30 Dec 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी की आवाज धीमे करने को लेकर पड़ोसी आपस में भीड़ गए। आरोप है कि इस दौरान हरजीवन नामक युवक ने अपने पड़ोसी पर कृपाण से हमला कर उसे व उसके बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
दोनों घायलों को सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सेक्टर-19 पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गुरनाम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार सहित सेक्टर-20 में रहता है और एजी पंजाब में बतौर सरकारी कर्मचारी तैनात है।
विज्ञापन
उनके घर की उपरी मंजिल पर बने मकान में हरजीवन सिंह परिवार के साथ रहता है। शनिवार शाम हरजीवन उनके घर के बाहर गाड़ी लगाकर जोर से हार्न बजा रहा था।
इसके साथ ही वह गाड़ी में ऊंची आवाज में गाने बजा रहा था, जब उसने हरजीवन से बंद करने के लिए कहा तो वह बहस करने लगा।
इस पर शिकायतकर्ता ने पुलिस को कॉल करने के लिए फोन निकाला तो हरजीवन ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इससे पहले कि वह कुछ कर पाते हरजीवन ने अपनी कृपाण सिर में दे मारी।
विज्ञापन
आरोप है कि चिल्लाने पर शिकायतकर्ता का बेटा सुखबीर दोनों को छुड़ाने लगा तो हरजीवन ने उसके पेट में कृपाण मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आरोप है कि हरजीवन के पिता ने भी बेटे का साथ दिया और उनसे झगड़ा करने लगे। किसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
वहीं, हरजीवन की मां ने गुरनाम सिंह और उसके बेटे सुखबीर पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि दोनों ने उनके और बेटे हरजीवन के साथ मारपीट की।
इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला ने अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस ने हरजीवन की मां की शिकायत पर छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज किया है, जबकि गुरनाम सिंह की शिकायत पर हत्या के प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज किया है।