फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on Municipal Corporation team that went to remove encroachment in Panchkula

हरियाणा: पंचकूला में कब्जा हटाने गई निगम की टीम पर हमला, एक घंटा बंदी बनाकर रखा, पुलिस ने छुड़ाया

Wed, 27 Sep 2023 10:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Sep 2023 10:00 PM IST
सार

नगर निगम के असिस्टेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर मदन ने बताया कि उनके साथ मारपीट के दौरान ही गांव के लोगों ने गाड़ियों से फाइल फेंक दी। यहां तक कि गाड़ियों के दस्तावेज सहित अन्य टेक्निकल सामान भी फेंक दिया। गाड़ी का टायर पंचर कर दिया ताकि कोई मौके से भाग न सके।

विज्ञापन
Attack on Municipal Corporation team that went to remove encroachment in Panchkula
पंचकूला में नगर निगम टीम पर हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पंचकूला जिले के गांव नग्गल मोगीनंद में शामलत जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई नगर निगम की टीम पर गांव के लोगों ने हमला कर दिया। पहले नगर निगम की टीम के साथ मारपीट की और बाद में उनका मोबाइल छीनकर एक कमरे में बंद कर दिया। एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें छुड़वाया। घायलों में बिल्डिंग इंस्पेक्टर संजीव कुमार, जेई सुशील और असिस्टेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर मदन शामिल हैं। देर शाम करीब 7 बजे निगम के तीनों अधिकारियों ने अपना मेडिकल सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल से करवाया और उसके बाद गांव के लोगों के खिलाफ चंडीमंदिर पुलिस थाना में शिकायत दी।

विज्ञापन


नगर निगम के जेई सुशील ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे एक हैरियर गाड़ी अचानक से आई और उसने हमारी जीप का रास्ता रोका। गांव के ही सोमनाथ समेत करीब दर्जनभर से ज्यादा लोग आए और ईंटों से हमला करने लगे। गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। लाठी, डंडे, लोहे के रॉड से हमारे ऊपर हमला करने लगे। निगम की बाकी टीम तो किसी तरह से जान बचाकर मौके से भागने में सफल हो गई लेकिन वह (जेई सुशील), बिल्डिंग इंस्पेक्टर संजीव और एपीओ मदन को गांव के लोगों ने घेर लिया। 
विज्ञापन


पहले तो उनके साथ करीब 10 से 15 मिनट तक मारपीट की। इसके बाद उनके मोबाइल फोन छीनकर उन्हें पास के ही एक कमरे में बंद कर दिया। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर निगम के उन अधिकारियों को बाहर निकाला। संजीव और सुशील का तो मोबाइल मिल गया लेकिन एपीओ मदन का मोबाइल अभी तक नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के असिस्टेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर मदन ने बताया कि उनके साथ मारपीट के दौरान ही गांव के लोगों ने गाड़ियों से फाइल फेंक दी। यहां तक कि गाड़ियों के दस्तावेज सहित अन्य टेक्निकल सामान भी फेंक दिया। गाड़ी की आरसी समेत तमाम कागजात भी गांव के लोगों ने फेंक दिए। गाड़ी का टायर पंचर कर दिया ताकि कोई मौके से भाग न सके।

2:15 बजे नगर निगम की टीम पहुंची अवैध कब्जा हटाने

नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि अवैध कब्जा को लेकर हाइकोर्ट में जवाब दाखिल करना था और उसके लिए नग्गल गांव में किसी दूसरे जगह से कब्जा हटाया गया था। कब्जा हटाने के बाद वारदात की जगह करीब पौना एकड़ की शामलात जमीन पर अवैध कब्जे की सीएम विंडो पर शिकायत थी। टीम वहां चली गई। वहां से भी कब्जा हटाने के लिए नगर निगम के 12 कर्मचारियों की टीम अपनी गाड़ियों से उतरकर कब्जा हटाना शुरू किया। इसके तुरंत बाद नग्गल गांव के लोग मौके पर आए निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को पहले तो अवैध कब्जों को तोड़ने से रोका लेकिन निगम की टीम को कार्रवाई करता देख उनके साथ मारपीट की और उन्हें बंदी बनाए रखा।

जज की जमीन, हमारा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि गांव के लोग बार-बार एक जज का नाम लेकर उन्हें रहे थे कि एक जज ने यह शामलात जमीन (पौना एकड़) करीब 2.50 करोड़ रुपये में खरीदी है। नगर निगम का अधिकारी क्या कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। यहां तक कि लोग पंचकूला शहर के निवासी राजेश गोयल का बार-बार नाम लेकर कह रहे थे कि उसका भी इसमें हिस्सा है।
 

कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि नग्गल गांव में नगर निगम की टीम को घेर रखा है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें थाना लेकर आई। गांव के लोगों को भी थाने में बुलाया था। नगर निगम के चोटिल अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। अभी तक अधिकारियों ने एक व्यक्ति का नाम लिया है, उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। बाकी मौके के वीडियो को खंगाला जा रहा है और उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। जमीन के कागजात भी जांचे जा रहे हैं। - ललित शर्मा, एसएचओ, पुलिस थाना चंडीमंदिर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed