फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on Girl student with blade In Mahendragarh

महेंद्रगढ़ में आईटीआई के सामने छात्रा पर ब्लेड से हमला, भीड़ ने युवक को पकड़कर पीटा

Sat, 28 Sep 2019 12:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 28 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Attack on Girl student with blade In Mahendragarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

आईटीआई गेट के सामने आईटीआई की छात्रा पर एक युवक ने ब्लेड से हमला कर दिया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को दबोच लिया। उन्होंने हमलावर युवक की पिटाई की और छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। छात्रा ने बताया कि आरोपी युवक पिछले कुछ दिनों से उस पर उससे दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। लड़की के मना करने पर नाराज युवक ने उस पर हमला किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के साथ लगते एक गांव की एक छात्रा ने करीब दो महीने पहले आईटीआई में दाखिला लिया। छात्रा को शुगर की शिकायत रहती है। इस कारण वह आईटीआई में कम ही आती है। शुक्रवार को सुबह वह आईटीआई आई थी। दोपहर को जब वह घर जाने लगी तो एक युवक ने आईटीआई के गेट से करीब 50 मीटर दूरी पर उसका रास्ता रोक लिया। 
विज्ञापन


छात्रा के मना करने पर भी युवक उसे तंग करता रहा। इस दौरान युवक ने ब्लेड से छात्रा के हाथ पर हमला कर दिया। छात्रा के हाथ से खून बहता देख वह मौके से भागने लगा। लेकिन इसी बीच आईटीआई के छात्रों व दुकानदारों ने युवक को मौके पर ही दबोच लिया। छात्रा को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई स्टाफ ने छात्रा के परिजनों को फोन किया तो कुछ देर वे भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने हमलावर युवक की पिटाई की, जिससे उसके सिर चोट आई और खून बहने लगा। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अपने कब्जे में ले लिया और साथ ले गई। अस्पताल में भर्ती छात्रा ने बताया कि पिछले तीन-चार दिन से युवक उसे परेशान कर रहा था। युवक दोस्ती करने के लिए उस पर दबाव डाल रहा था। लड़की के बा-बार मना करने पर नाराज युवक ने उस पर हमला किया।

आधे घंटे तक चला रोड पर हंगामा
हमलावर युवक को भीड़ करीब आधे घंटे तक पीटती रही। लोग उसे छुड़ाने की बजाए धक्का देकर पीटते रहे।  इस दौरान युवक खुद को अस्पताल में भर्ती कराने की गुहार लगाता रहा। लड़की पर हमला करने की बात सुनते ही हर कोई युवक की पिटाई कर रहा था। 

शाम के समय अस्पताल से छुट्टी
हमले के बाद छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा के कुछ टेस्ट किए। चिकित्सक ने बताया कि छात्रा की हालत खतरे से बाहर है। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। छात्रा के हाथ में ब्लेड से कट लगा है।

आईटीआई गेट पर छह महीने में दूसरा केस
करीब छह महीने पहले आईटीआई के गेट पर दो छात्र गुटों में टकराव हुआ था। जिसमें कुछ छात्र घायल हो गए थे। पुलिस ने मौके पर कुछ युवकों को पकड़ा था। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। अब उसी आईटीआई गेट के पास दूसरी घटना हुई है।

कुछ लोग युवक की पिटाई कर रहे थे। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर उसे थाने लेकर आई। अभी किसी की ओर से शिकायत नहीं मिली है, इस कारण केस दर्ज नहीं किया गया है। अगर किसी की शिकायत आई तो केस दर्ज किया जाएगा। -यादराम, डीएसपी, महेंद्रगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed