{"_id":"5773dbe04f1c1b454879a7d7","slug":"attack-on-baba-dhadrianwale-issue-demands-cbi-probe-notice-to-all-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा ढंढरियांवाले पर हमला: सीबीआई जांच की मांग पर पक्षों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा ढंढरियांवाले पर हमला: सीबीआई जांच की मांग पर पक्षों को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 29 Jun 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
संत रणजीत सिंह ढडरियां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में बाबा रंजीत सिंह ढढरियांवाले के काफिले पर गत 17 मई को हुए हमले की जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए बुधवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी गई। याचिकाकर्ता जसवीर सिंह और गुरपिंदर सिंह जोकि बाबा रंजीत सिंह ढढरियांवाले के अनुयायी हैं और हमले वाले दिन उनके वाहन के पीछे चल रहे अन्य वाहनों के ड्राइवर हैं। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एबी चौधरी ने पंजाब सरकार, सीबीआई, डीजीपी और लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को 7 जुलाई के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि पंजाब पुलिस इस मामले के आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है और अब तक पुलिस ने इस मामले में गवाहों के बयान भी दर्ज नहीं किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने उन वाहनों को भी अब तक कब्जे में नहीं लिया, जिन पर हमला किया गया था। याचिका में घटना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया है कि 17 मई लुधियाना के गांव इस्सेवाल में बाबा ढंढरियांवाले के काफिले पर योजनाबद्ध तरीके से लाठी, भालों से हमला करने के साथ ही अंधाधुंध फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन
इस घटना के बारे में 18 मई को लुधियाना के पीएयू पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई लेकिन पुलिस मुख्य आरोपियों को बचाने में लगी है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि इस हमले में हरनाम सिंह धुम्मा का हाथ है क्योंकि उन्होंने बाबा ढंढरियांवाले पर हमले का समर्थन भी किया था। लेकिन पुलिस ने अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया बल्कि ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके बारे में कहा जा रहा है कि हमले में इस्तेमाल वाहन इन लोगों का था।
विज्ञापन
याचिका में आरोप लगाया गया है कि पुलिस राजनैतिक दबाव में काम कर रही है। इसलिए इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी बाबा रंजीत सिंह ढंढरियांवाले पर हमले के मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की गई है। उस याचिका पर भी हाईकोर्ट पंजाब सरकार व सीबीआई चंडीगढ़ के निदेशक को नोटिस जारी कर चुका है। अब इन दोनों याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई 7 जुलाई को होगी।