फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Attack on army camp, increased the number of bsf solders on the Indo-Pak border

आर्मी कैंप पर हमला, भारत-पाक सीमा पर बढ़ाई गई जवानों का संख्या

Mon, 19 Sep 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 19 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Attack on army camp, increased the number of bsf solders on the Indo-Pak border
- फोटो : File Photo
श्रीनगर में हुए हमले को लेकर पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अलर्ट घोषित किया है। बीएसएफ ने हैड क्वार्टरों में तैनात जवानों को भी सरहद पर भेज दिया है। कई जगहों पर सेना के जवानों की भी तैनाती देखी गई है।
विज्ञापन


उधर, बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर के डीआईजी आर.के थापा ने बताया कि बार्डर पर अलर्ट घोषित किया है। जितने भी जवान थे उन्हें सरहद पर तैनात किया है। दिन और रात की गश्त तेज कर दी है। संदिगध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 

पाकिस्तान की तरफ होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर

Attack on army camp, increased the number of bsf solders on the Indo-Pak border
भारत-पाक सीमा - फोटो : File Photo
हुसैनीवाला बार्डर के अलावा पंजाब सीमा पर जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान की तरफ होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। कुछेक चेक पोस्टों पर सेना के जवान भी तैनात बताए जा रहे हैं। आधुनिक यंत्रों से सरहद पर होने वाली हरकत पर नजर रखी जा रही है। सतलुज दरिया के संवेदनशील प्वाइंटों पर मोटर बोट के जरिए बीएसएफ गश्त कर रही है। डीआईजी व कमांडेंट रैंक के अधिकारी भी सरहद पर डटे हुए हैं और गश्त कर रहे जवानों से पल-पल की खबर ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed