फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on an army jawan in Karnal District of Haryana during Lockdown

लॉकडाउन: गांव में पहरा दे रहा था सेना का जवान, युवकों ने बोला हमला, हाथ की दो अंगुलियां कटी

Tue, 07 Apr 2020 08:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Apr 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
Attack on an army jawan in Karnal District of Haryana during Lockdown
सांकेतिक तस्वीर

गांव ब्याना में ठीकरी पहरा दे रहे आर्मी के जवान दिलबाग पर अचानक युवकों ने हमला कर दिया। हमला करने के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया लेकिन हमलावरों की ये करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। बाइक पर भगाते समय एक युवक गिर गया, उसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। हमले में दिलबाग के हाथ की दो अंगुलियां कट गई, जबकि उसके चचेरे भाई के सिर में गहरी चोट आई है। घायलों को करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस के कारण ब्याना में ठीकरी पहरा लगाया हुआ था। नाके पर दिलबाग, सागर, रणबीर, संजू और राकेश उर्फ केसू मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब सात बजे 10-12 युवक डंडे और गंडासी आदि हथियार लेकर आए और ठीकरी पहरा दे रहे युवकों पर हमला कर दिया। इसमें कई लोग जख्मी हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गये लेकिन सभी हमलावर पंचायत द्वारा लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। इस दौरान एक हमलावर भागते समय मोटरसाइकिल से नीचे गिर गया, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार कुछ हमलावर गांव के ही रहने वाले हैं जबकि कुछ युवक आसपास के गांव के हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

मां बोली- बेटे में है देश सेवा का जज्बा, इसलिए छुट्टी पर दे रहा ठीकरी पहरा
दिलबाग की मां कैलाशो देवी का कहना है कि करीब 16 साल पहले उसका बेटा सेना में भर्ती हुआ था। दिलबाग नौ मार्च को घर आया था। उसे 28 मार्च को वापस ड्यूटी पर जाना था, परंतु लॉकडाउन के कारण छुट्टियां बढ़ा दी गई। देश सेवा का जज्बा ही था कि दिलबाग ने सरपंच को कहा कि कोई भी अज्ञात व्यक्ति गांव में ना आए।

इसके लिए गांव में ठीकरी पहरा लगाया जाए। इसके बाद गांव में सरपंच ने ठीकरी पहरा लगाया लेकिन आरोपियों को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने बेटे पर जानलेवा हमला किया है। प्रशासन से अपील है कि आरोपियों को कड़ी सजा मिले।
 

पीड़ित पक्ष ने अभी कोई शिकायत नहीं दी है। जैसे ही शिकायत मिलेगी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। -राजेंद्र कुमार, इंचार्ज, ब्याना चौकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed