फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ATM Security flop

सेफ नहीं चंडीगढ़ के कई एटीएम, सावधान रहें

Fri, 22 Nov 2013 10:57 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 22 Nov 2013 10:57 AM IST
विज्ञापन
ATM Security flop
बंगलूरू के पास एक एटीएम में महिला पर कातिलाना हमले के बाद एक बार फिर एटीएम में सुरक्षा का मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन


शहर में भी कई एटीएम ऐसे हैं, जहां सुरक्षा भगवान भरोसे ही है। इन पर कोई सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं हैं। पुलिस के कई बार कहने के बाद भी बैंक प्रबंधकों ने कुछ नहीं किया।

हाल ही में एक केस की सुनवाई के दौरान उपभोक्ता अदालत ने भी गार्ड की गैर मौजूदगी को सेवाओं में कमी मानते हुए बैंक को मुआवजा देने के आदेश दिए थे।

शहर में अभी तक किसी एटीएम में बंगलूरू जैसी वारदात तो नहीं हुई है। पर, धोखाधड़ी और एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश जैसी कई वारदातें हो चुकी हैं।

कुछ समय पहले कई लोगों के बैंक अकाउंट से एकाएक पैसे गायब हुए। इसके बाद तफ्तीश में सामने आया कि फेज 11 में लगे एक एटीएम में पैसे निकालते समय एक गिरोह के सदस्यों ने कार्ड क्लोनिंग के लिए डाटा इकट्ठा कर लिया।
विज्ञापन


फतेहगढ़ साहिब निवासी हरजीत सिंह छह जुलाई-12 को फेज एक स्थित पीएनबी एटीएम पैसे निकलवाने पहुंचा। वहां मौजूद युवक ने हरजीत सिंह को फंसाकर उसके खाते से पूरी रकम निकाल ली। उस समय एटीएम पर गार्ड नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरजीत सिंह ने उपभोक्ता फोरम में केस किया। सुनवाई के दौरान अदालत ने एटीएम में गार्ड न होने को सेवाओं में गंभीर कमी माना।

बैंक को जाली तरीके से निकाले गए 3.42 लाख रुपये ब्याज समेत उपभोक्ता को देने के आदेश दिए। साथ ही मुआवजा देने को भी कहा।

एसपी सिटी स्वरनदीप सिंह ने कहा कि बैंकों के साथ कई बार इस बारे में मीटिंग हुई, कई पत्र भी लिखे गए। लेकिन, बहुत से बैंकों ने अब तक गार्ड नियुक्त नहीं किए। अब पीसीआर कर्मियों को कहा गया है कि वे रात को ड्यूटी के दौरान एटीएम के आसपास रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed