{"_id":"836a945b6ef7a5b05114e2b07be6f3d1","slug":"atm-facilities-for-public-at-esampark-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई संपर्क में मिलेगी एटीएम की भी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई संपर्क में मिलेगी एटीएम की भी सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-27 के सामुदायिक केंद्र में ई-संपर्क सेंटर का निर्माण शुरू हो गया है। मंगलवार को सलाहकार विजय देव ने इस सेंटर के निर्माण का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
सलाहकार ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस साल जून में वह नवनिर्मित ई-संपर्क सेंटर का उद्घाटन कर देंगे। इस मौके पर वार्ड पार्षद सतिंदर सिंह, आईएएस एसबी दीपक कुमार और एसडीएम प्रिंस धवन भी मौजूद रहे। काफी समय से यहां के निवासी यहां पर ई-संपर्क सेंटर बनाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रशासन के अनुसार इस सेंटर में चार काउंटर की सुविधा होगी। इसका कुल एरिया 1297 स्क्वेयर फुट होगा। इसमें एटीएम की भी सुविधा होगी। इस मौके पर सलाहकार ने कहा कि प्रशासन इस तरह की सुविधाएं हर सेक्टर में देने के लिए वचनबद्ध है। यह समारोह रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया गया था। इस मौके पर सलाहकार ने एरिया के सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। इस दौरान चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस दौरान वार्ड पार्षद सतिंदर सिंह ने सलाहकार के समक्ष सफाई कर्मचारियों की मौत की संख्या बढ़ने का मामला भी उठाया। इस पर सलाहकार ने कहा कि कर्मचारियों का रेगुलर स्तर पर मेडिकल चेकअप होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस पर अच्छा काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।