फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Athletic PT Usha in chandigarh

‘बोल्ट’ बनने के लिए उड़नपरी ने दिया गुरुमंत्र

Thu, 05 Dec 2013 11:41 PM IST
संजीव पंगोत्रा/ अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 05 Dec 2013 11:41 PM IST
विज्ञापन
Athletic PT Usha in chandigarh
उड़नपरी पीटी ऊषा के अनुसार कोई खिलाड़ी एक दिन, एक सप्ताह या एक महीने अभ्यास कर उसैन बोल्ट नहीं बन सकता। उन जैसा खिलाड़ी बनने के लिए कई सालों तक लगातार मेहनत करनी पड़ती हैं।
विज्ञापन


उसके लिए ग्रास रूट लेवल से तैयारी करनी पड़ती है। वे वीरवार को सेक्टर-35 स्थित सन साइन मिडोज स्कूल के वार्षिक स्पोर्ट्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने चंडीगढ़ पहुंची थीं।
विज्ञापन


जब उनसे भारत के एथलेटिक्स में पिछड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्लानिंग करते हुए एक सिस्टम के साथ चलने से ही सफलता मिलती है।

विदेशी एथलीटों को यह सुविधा मिल रही हैं। ऐसा नहीं है कि भारत में एथलीट नहीं उभर रहे हैं। लंदन ओलंपिक में भारत की एथलीट ग्यारहवें स्थान पर रही थी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि रियो ओलंपिक 2016 में भारत के एथलीट पदक जीतने में कामयाब होंगे। भारत में भी खिलाड़ी एथलेटिक्स में रुचि ले रहे हैं।

सिंथेटिक ट्रैकों का मिलेगा लाभ
ऊषा ने बताया कि देश में खेल सुविधाओं में इजाफा हुआ है। कई शहरों में सिंथेटिक ट्रैकों का निर्माण हो चुका है।

खिलाड़ियों को उन पर अभ्यास करना चाहिए। अगर एथलीटों को ओलंपिक में पदक जीतने हैं तो ग्रास रूट लेवल से खिलाड़ियों को तैयार करना होगा।

एथलेटिक्स एसोसिएशनों को विशेष तैयारियां कराते हुए खिलाड़ियों को दिमागी रूप से मजबूत बनाना चाहिए।

फिटनेस जरूरी
पीटी ऊषा ने कहा कि किसी भी गेम के लिए फिटनेस जरूरी हैं। बिना फिटनेस के मेडल नहीं जीते जा सकते।

तरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ द्वारा भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन की मान्यता रद्द करने के बारे में उन्होंने बताया कि यह विवाद जल्द ही खत्म हो जाएगा। भारतीय खिलाड़ी फिर से ओलंपिक का हिस्सा बन पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed