फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Atal Bihari Vajpayee's birthday celebration in BJP office

भाजपा कार्यालय में मना अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन

Mon, 26 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
 Atal Bihari Vajpayee's birthday celebration in BJP office
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : SELF

 देश के पूर्व  प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन रविवार को सेक्टर - 37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय में  सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। नगर निगम मेयर और वार्ड नंबर आठ के पार्षद अरुण सूद द्वारा दोबारा जिताने पर वार्ड वासियों का धन्यवाद किया। 

विज्ञापन


भाजपा चंडीगढ़ के मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक रविंदर  पठानिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, महासचिव प्रेम कौशिक एवं चंद्रशेखर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित राणा, मंडल अध्यक्ष जगदीश, नवनिर्वाचित पार्षद  सुनीता धवन, रविकांत शर्मा, सुरेंद्र बहगा सहित स्थानीय निवासी  मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों एवं सभी पार्षदों ने संकल्प लिया कि वह आने वाले पांच वर्षों में चंडीगढ़ में सुशासन को स्थापित करके रहेंगे और चंडीगढ़ शहर को दुनिया का सबसे बेहतर  शहर बनाएंगे।  इस अवसर पर सभी लोगों ने  पार्षदों का साथ निभाने का वायदा भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय टंडन ने कहा कि आज हम अगर सुशासन की व्यवस्था की बात करें तो हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान इसकी नींव रखी गई थी। इस श्रृंखला को आगे बढ़ाने का बीड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया है और वह निरंतर देश में सुशासन को लाने और भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने में लगे हुए हैं। 


उन्हें गर्व है कि चंडीगढ़ और देश की जनता भी प्रधानमंत्री के साथ है। अरुण सूद ने वार्ड वासियों का दोबारा जिताने पर धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इसके साथ ही वार्डवासी डीजे पर खूब थिरके ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed