फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Assessment of victory or defeat to Cast, cadre and Modi Factor

कास्ट, काडर और मोदी फैक्टर से जीत या हार का आकलन

Wed, 09 Apr 2014 01:24 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Apr 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
Assessment of victory or defeat to Cast, cadre and Modi Factor

हरियाणा लोकसभा चुनाव में दस अप्रैल को प्रत्याशियों की किस्मत इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में कैद हो जाएगी। प्रचार का दौर थम चुका है। अब जातीय समीकरण की ओर उम्मीदवारों ने नजरें टिका दी हैं।

विज्ञापन


सुरक्षित सीट होने के कारण अंबाला संसदीय क्षेत्र में भाजपा को परंपरागत मतों के अलावा, पंजाबी, ब्राहमण, बनिया और राजपूत मतों के साथ मोदी की लहर का सहारा है  जबकि कांग्रेस प्रत्याशी की नजर यहां बिरादरी के मतों के साथ परंपरागत मतों पर है। इनेलो और बसपा काडर वोट को लुभाने में सक्रिय हैं।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र लोकसभा से कांग्रेस को बनिया समुदाय के साथ ही पार्टी के परंपरागत वोट पर, भाजपा को सवर्ण मतों केसाथ मोदी की लहर, इनेलो को जाट और सैनी मतों का सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल में सभी दलों की निगाह ब्राहमण, पंजाबी, जाट और रोड बिरादरी पर लगी है। कांग्रेस यहां परंपरागत वोट टटोल रही है, जबकि भाजपा पंजाबी समुदाय के साथ मोदी की लहर पर टिकी है।

इनेलो को जाट और सिखों पर भरोसा है। बसपा का काडर वोट यहां खासा है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां बसपा दूसरे नंबर पर थी।

सोनीपत में कांग्रेस को मुख्यमंत्री की चौधर के साथ जाट वोटरों का सहारा है। इनेलो ने भी जाट वोटरों पर नजरें टिकाई हैं। यहां भाजपा ब्राहमण मतों और मोदी की लहर पर नजर टिकाए है।

सिरसा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को विकास और परंपरागत मतों का सहारा है। इनेलो यहां परंपरागत और सिख मतों के सहारे झंडा गाड़े है जबकि हजकां भाजपा गठबंधन प्रत्याशी को बिश्नोई और धानक समाज के मतों का सहारा है।

हिसार में चुनाव जाट और गैर जाट का है। हजकां भाजपा को यहां गैर जाट पर भरोसा है जबकि इनेलो और कांग्रेस को जाट और परंपरागत मतों का आसरा, आम आदमी पार्टी की नजर भी यहां पर जाट मतों पर टिकी है।

गुड़गांव में मेव और अहीर मतों से हार जीत तय होगी। यहां इनेलो ने मेव वोटों पर पूरी तरह से नजरें टिका दी है  जबकि भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को अहीर मतों का सहारा है।

गुड़गांव में कार्पोरेट सेक्टर से जुड़ा वोट भी है, यह मतदान के दिन तय होगा कि यह वोट प्रतिशत कितना रहा। फरीदाबाद में कांग्रेस की नजर परंपरागत के साथ गुर्जर मतों पर है।


भाजपा मोदी की लहर के साथ गुर्जर और परंपरागत मतों नजरें जमाए है जबकि इनेलो को पंजाबी और जाट के साथ परंपरागत मतों का सहारा है।

भिवानी महेंद्रगढ़ में जाट मतों पर सभी पार्टियों की नजर है। यहां इनेलो को अहीर और परंपरागत मतों का भी सहारा है। रोहतक संसदीय क्षेत्र में भी सभी दलों की जाट मतों पर नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed