{"_id":"5f197c348ebc3e63e5564b20","slug":"asp-participates-in-tree-planting-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: चलो हरियाली फैलाएं... एएसपी महिलाओं से बोलीं घर में बनाओ किचन गार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: चलो हरियाली फैलाएं... एएसपी महिलाओं से बोलीं घर में बनाओ किचन गार्डन
Thu, 23 Jul 2020 06:28 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 23 Jul 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
एएसपी ने किया पौधारोपण।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला और आर्गेनिक शेयरिंग के अभियान 'चलो हरियाली फैलाएं' के तहत मलोया ईडब्ल्यूएस कालोनी में पौधा रोपण किया गया। मलोया ईडब्ल्यूएस कालोनी की पुलिस चौकी में पौध रोपण कार्यक्रम में एएसपी (साउथ) नेहा यादव ने कालोनी में फलदार पौध रोपित किए। उन्होंने कालोनी की महिलाओं से घर में किचन गार्डन बनाने को कहा।
विज्ञापन
बोलीं घर की उगी सब्जियां खाने में बहुत खुशी होती हैं। अभियान के तहत बतौर मुख्य अतिथि नेहा यादव ने पौध रोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कालोनी में साफ सफाई कराने के उपरांत फलदार और फूल के पौध रोपित किए। इस अवसर पर थानाध्यक्ष जसमीत सिंह, आर्गेनिक शेयरिंग के संचालक राहुल महाजन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन