फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ASI Shot Dead While Heading to Duty from Home in Amritsar; Two Assailants Arrived on a Motorcycle

Amritsar: मजीठा में ड्यूटी पर जा रहे ASI की रास्ते में घेरकर गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

Sun, 24 May 2026 10:46 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Naveen Updated Sun, 24 May 2026 10:46 AM IST
सार

एसएसपी का कहना कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल हत्या किन कारणों से की गई इसकी भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
ASI Shot Dead While Heading to Duty from Home in Amritsar; Two Assailants Arrived on a Motorcycle
अमृतसर में पुलिसकर्मी की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के कस्बा मजीठा में रविवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे पंजाब पुलिस के एएसआई जोगा सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सुबह करीब नौ बजे हुई। बाइक सवार दो हमलावरों ने रास्ते में उन्हें घेरकर फायरिंग की।

विज्ञापन




इस मामले में एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें एक आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी ली है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। जोगा सिंह गुरदासपुर में बांगर के गांव घणिए के रहने वाले थे। वह रोजाना कार से ड्यूटी पर जाते थे लेकिन रविवार को कार पंक्चर होने के कारण सुबह 6 बजे स्कूटी (PB06BJ-6614) पर अमृतसर के लिए निकले।
विज्ञापन


मजीठा से करीब 1 किलोमीटर पहले बाइक पर आए 2 अज्ञात हमलावरों ने उनकी स्कूटी को रास्ते में घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी। जोगा सिंह को दो गोलियां कंधे और कमर पर लगीं। पुलिस टारगेट किलिंग का शक जताया जा रहा है। पहले एएसआई की कार पंचर होना, उनका स्कूटी से ड्यूटी जाने समेत कई एंगल दिख रहे हैं, जिसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। आसपास के लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही एसएसपी सुहैल मीर सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। रंजिश से लेकर रोड रेज तक के सभी एंगल से इस हत्याकांड की जांच की जा रही है। हत्या वाली जगहों के आसपास से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। अमृतसर में एएसआई की हत्या पर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

चचेरे भाई ने कहा-कोई धमकी नहीं थी, दो बच्चे कनाडा में

जोगा सिंह के चचेरे भाई हरचरण सिंह ने बताया है कि जोगा सिंह अक्सर अपनी गाड़ी से ड्यूटी पर अमृतसर आते थे। हालांकि, रविवार सुबह उन्हें पता चला कि उनकी गाड़ी पंचर है, इसलिए वह स्कूटी से ड्यूटी पर आ रहे थे। इसी दौरान उनके साथ यह वारदात हो गई। चचेरे भाई ने बताया कि जोगा सिंह अमृतसर में ट्रैफिक पुलिस विभाग में तैनात थे। उन्हें किसी प्रकार की कोई धमकी भी नहीं मिली थी। वह और उनकी पत्नी ही घर में रहते थे। उनके 2 बच्चे हैं, जो कनाडा में रहते हैं। उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं था। इससे कुछ समझ नहीं आ रहा कि किसी ने उनकी हत्या क्यों कर दी।

कई अधिकारियों को धमकी

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई है जिसमें आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। वायरल पोस्ट में पुलिस के कई अधिकारियों को मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed