फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ASI of Punjab Police commits suicide by shooting himself in the head

Chandigarh News: पंजाब पुलिस के एएसआई ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

Wed, 14 Jun 2023 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
ASI of Punjab Police commits suicide by shooting himself in the head
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के एक एएसआई ने मंगलवार रात अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। पड़ोसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान पड़े एएसआई को तुरंत जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक एएसआई की पहचान जिला फगवाड़ा (पंजाब) के रहने वाले अवतार चंद के रूप में हुई है।फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आत्महत्या के लिए इस्तेमाल की गई एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया। साथ ही मौके से कुछ और साक्ष्य जुटाए। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मृतक अवतार चंद के शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-39 बी के मकान नंबर 1719 में रहने वाले प्रवीण गर्ग ने पुलिस को बताया कि देर रात उन्हें अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पड़ोस के घर से गोली की आवाज सुनकर वह घबरा गए और तुरंत निकलकर बाहर आ गए। पड़ोस के घर के अंदर जाकर देखा तो पंजाब पुलिस के एएसआई अवतार चंद लहूलुहान हालत में पड़े थे। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। उधर, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल की जांच करने पर पता चला कि मृतक एएसआई ने रिवॉल्वर को कनपटी से सटाकर खुद को गोली मारी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

पड़ोसियों से की गई पूछताछ में पता चला कि एएसआई पंजाब के एक शराब ठेकेदार की सुरक्षा में बतौर पीएसओ तैनात था। घटना से एक दिन पहले ही वह फगवाड़ा से चंडीगढ़ ड्यूटी पर पहुंचा था। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed