{"_id":"5e988f198ebc3e7685510af0","slug":"asi-harjeet-singh-who-was-injured-in-patiala-attack-gets-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: एएसआई हरजीत सिंह को मिला प्रमोशन, पटियाला हमले में कट गया था हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: एएसआई हरजीत सिंह को मिला प्रमोशन, पटियाला हमले में कट गया था हाथ
Thu, 16 Apr 2020 10:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला सब्जी मंडी में कर्फ्यू के दौरान निहंगों के एक दल के हमले का बहादुरी से मुकाबला करते हुए अपना हाथ गंवाने वाले एएसआई हरजीत सिंह को उनकी बहादुरी के लिए सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं, निहंगों से भिड़ने वाले पटियाला सदर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर बिक्कर सिंह, एएसआई रघुबीर सिंह और एएसआई राज सिंह को डायरेक्टर जनरल कॉमेंडेशन डिस्क से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
यह फैसला डीजीपी दिनकर गुप्ता ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ हुई चर्चा के बाद लिया। इसके अलावा मंडी बोर्ड के यादविंदर सिंह जोकि मार्केट कमेटी पटियाला में एआर के तौर पर तैनात हैं और पुलिस कर्मचारी भी नहीं हैं, को भी डीजीपी ने पुलिस और मंडी बोर्ड की साझी टीम के हिस्से के तौर पर मान्यता देते हुए डीजीपी कॉमेंडेशन डिस्क से सम्मानित किया है।
विज्ञापन
12 अप्रैल को उन्होंने भी निहंगों का बहादुरी से सामना किया था। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि सभी मुलाजिमों को उनकी बहादुरी के लिए तरक्की/अवार्ड दिए गए हैं। एएसआई हरजीत सिंह का नाम सूची डी-2 में शामिल करने की भी मंजूरी दी गई है। यह तरक्की के लिए बनाए गए नियमों के तहत किया गया है।
विज्ञापन