फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ASI dies of heart attack in Jalandhar of Punjab

Jalandhar News: सीने में उठा दर्द... अस्पताल में ASI की मौत, तीन दिन में दूसरे पुलिसकर्मी की गई जान

Thu, 27 Jul 2023 01:46 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Jul 2023 01:46 AM IST
सार

डीसीपी सिटी जगमोहन सिंह ने कहा कि फील्ड में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों का समय-समय पर मेडिकल चेकअप करवाया जाता है इन दो घटनाओं से प्रशासन सतर्क है।

विज्ञापन
ASI dies of heart attack in Jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर में एक बार फिर ड्यूटी के दौरान एएसआई की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना कमिश्नरेट के थाना डिवीजन छह मॉडल टाउन की है, जहां एएसआई स्वर्ण सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। थाना प्रभारी अजैब सिंह ने बताया कि देर रात तीन बजे ड्यूटी के दौरान एएसआई स्वर्ण सिंह के सीने में दर्द उठा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 3 बजकर 40 मिनट पर उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा कि एएसआई की मौत हार्ट अटैक से हुई है। इस घटना से दो दिन पहले ट्रैफिक पुलिस के एएसआई चरणजीत सिंह दकोहा फाटक (बडिंग गेट) के सामने ड्यूटी के दौरान अचानक सड़क पर गिर गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। मौत का कारण हार्ट अटैक निकला था। इन दो घटनाओं के बाद पुलिसकर्मियों में डर का माहौल है। डीसीपी सिटी जगमोहन सिंह ने कहा कि फील्ड में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों का समय-समय पर मेडिकल चेकअप करवाया जाता है इन दो घटनाओं से प्रशासन सतर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed