{"_id":"652ff7854bd5c149b70b1b38","slug":"asi-died-due-to-deteriorating-health-while-on-duty-in-ludhiana-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की बिगड़ी तबीयत, साथी अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की बिगड़ी तबीयत, साथी अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत
Wed, 18 Oct 2023 08:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 18 Oct 2023 08:52 PM IST
सार
जांच अधिकारी एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एएसआई बलविंदर सिंह पुलिस लाइन में ईओ विंग में तैनात थे। उनके दो बच्चे हैं। बुधवार की सुबह हर रोज की तरह एएसआई बलविंदर सिंह घर से अपने दफ्तर ईओ विंग पहुंचे थे। जहां कुछ समय के बाद उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस कमिश्नरेट के ईओ विंग में तैनात एएसआई बलविंदर सिंह की बुधवार को अचानक से तबीयत बिगड़ गई। उनके साथी मुलाजिम तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ईओ विंग के अधिकारी भी साथी मुलाजिम की मौत की खबर सुनते ही अस्पताल पहुंच गए। जांच के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी एएसआई बलविंदर सिंह के परिवार को दे दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एएसआई बलविंदर सिंह पुलिस लाइन में ईओ विंग में तैनात थे। उनके दो बच्चे हैं। बुधवार की सुबह हर रोज की तरह एएसआई बलविंदर सिंह घर से अपने दफ्तर ईओ विंग पहुंचे थे। जहां कुछ समय के बाद उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बारे में उन्होंने अपने साथ के पुलिस कर्मियों को बताया। साथी कर्मचारी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन रास्ते में ही बलविंदर सिंह ने दम तोड़ दिया था। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए जा रह हैं।
विज्ञापन