फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ASI stopped woman car on road and misbehaved

चंडीगढ़ में बीच सड़क एएसआई ने महिला की कार रोककर की तोड़फोड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2020 02:48 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 11 Sep 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
ASI stopped woman car on road and misbehaved
तोड़फोड करता एएसआई - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित आईएसबीटी के गेट पर वीरवार सुबह साढ़े 11 बजे चंडीगढ़ पुलिस के एक एएसआई ने कार सवार एक महिला को रोककर हंगामा शुरू कर दिया। कार के आगे खड़े होकर वह चिल्लाने लगा। यह देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थिति यह थी कि कार चालक महिला भी समझ नहीं पाई कि मामला क्या है।
विज्ञापन


हंगामे को बढ़ता देखकर मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। इससे गुस्साए एएसआई ने कार का वाइपर तोड़ डाला और पीसीआर कर्मियों से भिड़ गया। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद पीसीआर कर्मियों ने एएसआई पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया और उसे उठाकर ले गए। एएसआई का जीएमएसएच-16 में मेडिकल करवाया गया। सेक्टर-17 थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हंगामा करने वाला चंडीगढ़ पुलिस का एएसआई जसबीर सिंह है, जोकि सेक्टर-17 स्थित महिला थाने में तैनात है। पिछले करीब एक हफ्ते से उसकी ड्यूटी सेक्टर-17 के बस अड्डे के पास लगी है। पुलिस जांच में सामने आया कि एएसआई जसबीर सिंह मानसिक रूप से बीमार है, उसका 2015 से पीजीआई में इलाज चल रहा है। मेडिकल के दौरान एएसआई के नशे में होने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि एएसआई के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बोले- सुबह से आने-जाने वालों को कर रहा परेशान
इस घटनाक्रम के बाद एएसआई जसबीर सिंह का दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वायरल वीडियो में एक शख्स बता रहा है कि सुबह से एएसआई यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशान कर रहा है। किसी का मोबाइल छीन रहा है तो कहीं उल्टी-सीधी हरकत कर रहा है। वीडियो में एएसआई कार का वाइपर तोड़ते हुए दिख रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी एएसआई को पीसीआर में बैठाते दिख रहे हैं।


डंडा मारते पुलिस वाले की वीडियो वायरल
उधर, सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ पुलिस का एक और वीडियो वायरल हुआ है। 32 सेकेंड के इस वीडियो में पुलिस जवान हाथ में डंडा लेकर एक व्यक्ति को मारने के लिए खदेड़ता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जीएमएसएच-32 के पास का है, जहां पुलिसकर्मी नशे में धुत होकर वीडियो बनाने वाले शख्स को डंडा मारने के लिए दौड़ा रहा है। वीडियो बनाने वाला शख्स कह रहा है कि आजा आजा तू डंडे मार ले मुझे। वहीं, जब इस संबंध में नाइट ड्यूटी पर रहे इंस्पेक्टर सुरिंदर से बात की गई तो उनका कहना था कि इस तरह की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed