फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ashwani Sharma takes over as punjab state BJP chief

10 साल बाद अश्वनी शर्मा फिर बने पंजाब भाजपा अध्यक्ष, कैप्टन सरकार पर बोला हमला

Sat, 18 Jan 2020 09:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 18 Jan 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
Ashwani Sharma takes over as punjab state BJP chief
अश्वनी शर्मा बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

अश्वनी शर्मा शुक्रवार को पंजाब भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष बन गए हैं। नाम की घोषणा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद विनय प्रभाकर सहस्रबुद्धे ने की। इस दौरान प्रदेश भाजपा के तमाम पूर्व प्रधानों सहित सूबे के कई हिस्सों से भाजपा के नेता आए हुए थे।

विज्ञापन


अश्वनी शर्मा पहले ऐसे नेता हैं, जिन्हें हाईकमान ने 10 साल बाद दोबारा अध्यक्ष पद की कुर्सी दी है। सहस्रबुद्धे ने कहा कि अश्वनी शर्मा के आगे दोहरी चुनौती है, एक सूबा सरकार की कारगुजारी की पोल खोलना की और दूसरा केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन पहुंचाने की। 
विज्ञापन


अश्वनी शर्मा ने अपने भाषण में साफ कहा कि कोई नेता किसी नाम की सिफारिश लेकर उनके दरवाजे तक न आए, क्योंकि वह काम पर विश्वास रखते हैं। खुद वह एक मंडल प्रधान से उठकर पंजाब के प्रधान व विधायक बन चुके हैं। इसलिए वह जमीनी स्तर पर वर्क करने पर विश्वास रखते हैं और ऐसे नेताओं को चलता भी कर दिया जाएगा, जो सिर्फ नाम के लिए पद हासिल करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्वनी शर्मा ने कहा कि पार्टी फेसबुक, व्हाट्सएप या ट्विटर पर नहीं चलेगी, यह जमीन पर उतरकर कार्य करेगी। अश्वनी शर्मा ने सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने पर कैप्टन सरकार की निंदा की। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं की गुटबाजी पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस के नेता ही कह रहे हैं कि पंजाब में सरकार नाम की चीज नहीं है।

इस दौरान पूर्व प्रधान विजय सांपला, मनोरंजन कालिया, मदनमोहन मित्तल, बृज लाल रिणवा, प्रोफेसर राजिंदर भंडारी, पूर्व विधायक केडी भंडारी, भाजपा नेता राजेश बाघा, युवा मोर्चा के प्रधान सन्नी शर्मा, प्रदेश भाजपा महासचिव राकेश राठौर, पूर्व प्रधान श्वेत मलिक, भाजपा महिला की प्रधान रीना जेतली, पूर्व प्रधान मोना जयसवाल भी मौजूद थी।


पीछे बैठे रहे खालसा, किसी ने नाम तक नहीं लिया
आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व लोकसभा सांसद हरिंदर सिंह खालसा भी स्टेज पर रहे लेकिन उनका नाम किसी ने नहीं बोला और उन्हें बोलने का समय भी नहीं दिया गया। खालसा अलग थलग चुपचाप एक तरफ पिछली कतार में बैठे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed