फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ashutosh maharaj case, punjab and haryana highcourt, Punjab goverment

आशुतोष महाराज मामले में पंजाब सरकार को हाईकोर्ट की कड़ी फटकार

Sat, 18 Mar 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Mar 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
Ashutosh maharaj case, punjab and haryana highcourt, Punjab goverment
आशुतोष महाराज - फोटो : File Photo
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल, जालंधर के संस्थापक  आशुतोष महाराज के शरीर का अंतिम संस्कार करने के आदेशों के  खिलाफ अपील पर पंजाब सरकार ने पक्ष रखने के लिए तीसरी बार समय मांगा। पंजाब सरकार के इस रवैये पर हाईकोर्ट ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि पंजाब सरकार आखिर क्यों कोर्ट को गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन


मामले में शुक्रवार को सुनवाई शुरू होते ही पंजाब सरकार की ओर से एडिशनल एडवोकेट जनरल ने कहा कि नए एजी ने आज ही कार्यभार संभाला है, ऐसे में सुनवाई 2 सप्ताह के लिए स्थगित कर दी जाए।
विज्ञापन


सरकार की इस मांग पर जस्टिस महेश ग्रोवर एवं शेखर धवन की खंडपीठ ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि पिछली सुनवाई पर सरकार ने अटॉर्नी जनरल का हवाला देते हुए समय दिए जाने की अपील की थी और इससे पहले भी दो बार ऐसा ही किया जा चुका है। सरकार का ऐसा रवैया रहा तो इस मामले का कभी निपटारा ही नहीं हो पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी बार समय दिए जाने की अपील करने पर हाईकोर्ट ने सुनाई खरी-खरी

Ashutosh maharaj case, punjab and haryana highcourt, Punjab goverment
Punjab And Haryana Highcourt Chandigarh - फोटो : File Photo
खंडपीठ ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि अभी यही तय नहीं हो पाया है कि इस पूरे मामले में राज्य सरकार का स्टैंड क्या है। जिस तरह से राज्य सरकार कार्यवाही कर रही है, उससे तो यही लगता है कि सरकार इस मामले में निष्पक्ष नहीं है।

हाईकोर्ट ने कहा कि सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन राज्य की प्रक्रिया हमेशा जारी रहती है। हम इस केस को बड़े विस्तार से सुन रहे हैं। ऐसे में सरकार का बार-बार समय मांगना सही नहीं है। सरकार के रवैये से नाराज हाईकोर्ट ने एक बार तो इस केस की सुनवाई लंबे समय तक स्थगित किए जाने के आदेश दे दिए थे, लेकिन बाद में सुनवाई 20 अप्रैल तक स्थगित कर दी गई।

तीन सुनवाई पूर्व ही आशुतोष महाराज के कथित पुत्र दलीप कुमार झा और संस्थान की ओर से लगभग तीन घंटे चली बहस में अपनी-अपनी दलीलें पूरी कर ली गई थईं। इन दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने पर हाईकोर्ट ने इस मामले में पंजाब सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए मामले की सुनवाई एक मार्च तक स्थगित कर दी थी, लेकिन एक मार्च को भी सरकार ने सुनवाई स्थगित किए जाने की हाईकोर्ट से मांग की। हाईकोर्ट ने इस मांग को मानते हुए सुनवाई 17 मार्च शुक्रवार तक स्थगित कर दी थी, लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर सरकार की ओर से सुनवाई दो सप्ताह के लिए सुनवाई स्थगित किए जाने की मांग पर हाईकोर्ट ने सरकार को कड़ी फटकार लगा दी है और साफ निर्देश दे दिए हैं कि अब आगे से इस मामले में सुनवाई स्थगित किए जाने की कोई भी मांग नहीं मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed