{"_id":"581156e97eb4126d30955a3472eac22e","slug":"ashok-tanwar-test-for-the-lok-sabha-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक तंवर के लिए इम्तहान हैं लोकसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक तंवर के लिए इम्तहान हैं लोकसभा चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Apr 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष की सीट तक पहुंचे युवा नेता डॉ. अशोक तंवर के लिए यह चुनाव अग्निपरीक्षा साबित होगा।
विज्ञापन
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बहुत भरोसे से उन्हें मैदान में उतारा है। इस लोकसभा चुनाव में तंवर को अपनी सीट के साथ अन्य सीटों पर भी कांग्रेस की नैया पार लगानी होगी।
वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की लहर थी। राहुल के करीबी होने के कारण सिरसा के लोगों ने तंवर को हाथों हाथ स्वीकार किया था, लेकिन इस बार चुनौती यह है कि गोपाल कांडा पार्टी से दूरी बना चुके हैं। हालांकि पूर्व मंत्री लक्ष्मण दास अरोड़ा की बेटी और दामाद को मनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं तंवर के साथ गए थे।
विज्ञापन
सिरसा के रण में इनेलो के चरणजीत सिंह भी मजबूत प्रत्याशी हैं। चौटाला परिवार ने उनके प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। जबकि पाला बदलने में माहिर डॉ. सुशील इंदौरा हजकां के टिकट से मैदान में हैं। इंदौरा को मोदी की लहर का सहारा है। इन परिस्थितियों में यदि कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करती है तो तंवर का कद बढ़ना स्वाभाविक है। विकास के मामले में तंवर का दावा है कि सिरसा के इतिहास में इतना विकास कभी नहीं हुआ, जितना उन्होंने करवाया है।
विज्ञापन
हालांकि तंवर के लिए दूसरी सीटों पर प्रचार के लिए निकल पाना मुश्किल हो रहा है, लेकिन प्रदेश भर में तंवर से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं को उन्होंने सभी चीजों से ऊपर उठकर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार का संदेश दे दिया है। कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर हुआ तो कार्यकर्ताओं को इसका इनाम चुनाव के बाद हासिल होगा।