{"_id":"5e2efbe38ebc3e4b3e3e8acb","slug":"ashok-tanwar-target-on-government-and-opposition-at-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक तंवर कांग्रेस में नहीं करेंगे वापसी, बोले- हरियाणा में न विपक्ष, न सरकार, सब कुछ बेकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक तंवर कांग्रेस में नहीं करेंगे वापसी, बोले- हरियाणा में न विपक्ष, न सरकार, सब कुछ बेकार
Mon, 27 Jan 2020 08:35 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद ( हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद ( हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 27 Jan 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
अशोक तंवर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। आज न तो सरकार है और न ही विपक्ष, बल्कि सब बेकार है। 16 फरवरी को करनाल में एक बड़ा कार्यक्रम करके जनता के हकों की लड़ाई लड़ने की शुरुआत की जाएगी। यह बात कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने रविवार को रविदास धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान लिखते समय एक बात कही थी कि अगर संविधान सही नहीं लिखा गया और उसे लागू करने वाले सही होंगे तो भी काम चल जाएगा। अगर संविधान सही लिखा हो और उसे लागू करने वाले गलत होंगे तो देश बड़ी दिक्कत में होगा। आज बाबा साहब की बात सच हो रही है।
विज्ञापन
संविधान तो सही लिखा गया लेकिन लागू करने में काफी कमियां हैं। इस कारण देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल है। युवा पीढ़ी भटकाव की तरफ है। देश व प्रदेश में सत्ता में मौजूद लोगों ने सौहार्द बिगाड़ दिया है। इसे ठीक करने के लिए अब युवाओं को जिम्मेदारी संभालनी होगी।
विज्ञापन
कांग्रेस में वापसी के सवाल पर तंवर ने कहा कि वह अब कांग्रेस में वापसी नहीं करेंगे। अब प्रदेश में अपने साथियों के साथ जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। इस मौके पर जय नारायण गहलावत, ईश्वर तंवर, सुभाष चोपड़ा, मास्टर सुल्तान सिंह, बिजेंद्र रामराय, रमेश महला भी मौजूद रहे।
कांग्रेसी नेता भी आए तंवर के समर्थन में
कांग्रेसी नेता धर्मपाल कटारिया, रघुबीर भारद्वाज, संग्राम सिंह, विकास, शेर प्रताप शेरी, पंकज पूनियां, रामफल कमांडो, जयपाल लाली, बिजेंद्र पप्पी, महावीर तंवर आदि ने कहा कि वह सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की आवाज उठाने में तंवर के साथ हैं।