{"_id":"5d0a67dc8ebc3e3b713d1cff","slug":"ashok-tanwar-s-big-statement-about-the-organization-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा कांग्रेस में फिर गुटबाजी आई सामने, राहुल गांधी के जन्मदिन पर अशोक तंवर का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा कांग्रेस में फिर गुटबाजी आई सामने, राहुल गांधी के जन्मदिन पर अशोक तंवर का बड़ा बयान
Thu, 20 Jun 2019 12:36 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
अशोक तंवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस में गुटबाजी सामने आई।
विज्ञापन
वहां कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के भावी सीएम वाले पोस्टरों को लगा दिया तो वहां से भूपेंद्र हुड्डा गुट के सभी विधायक व वरिष्ठ नेता गायब रहे। कांग्रेस भवन में कार्यक्रम के बाद अशोक तंवर ने संगठन को लेकर बगैर नाम लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा।
विज्ञापन
तंवर ने कहा कि वह पिछले कई साल से जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की अपील कर रहे हैं लेकिन लोग उनकी नियुक्ति नहीं होने देना चाहते हैं। जिसका काफी असर पार्टी पर पड़ रहा है और ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को लेकर यह भी कहा कि वह कांग्रेस में रहेंगे, वह किसी अन्य पार्टी में नहीं जाने वाले हैं।
विज्ञापन
वहीं प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने अपने भावी सीएम वाले पोस्टरों को लेकर कहा कि वह कार्यकर्ताओं को ऐसे पोस्टर लगाने से मना कर चुके हैं। कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वह पहले विधानसभा चुनाव जिताएं और उसके बाद सीएम खुद ही तय हो जाएगा।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगली बार भी प्रदेश में बीजेपी आई तो वह प्रदेश को खोखला कर देगी। भाजपा सरकार में प्रदेश में भाईचारा नाम की कोई चीज नहीं है।