{"_id":"5a7f486e4f1c1b641f8b4fb8","slug":"ashok-tanwar-reactions-on-vijay-sardesai-statement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मंत्री बोले- गोवा को हरियाणा बनाना चाहते हैं उत्तर भारतीय; तंवर ने दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा मंत्री बोले- गोवा को हरियाणा बनाना चाहते हैं उत्तर भारतीय; तंवर ने दिया जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
गोवा के मंत्री के विवादित बयान की निंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर ने गोवा सरकार के एक मंत्री विजय सरदेसाई द्वारा उत्तर भारतीयों तथा हरियाणा के लोगों के खिलाफ की गई टिप्पणी पर कड़ी निंदा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मंत्री के ऐसे शब्दों से यह साबित हो जाता है कि भाजपा का चेहरा और चरित्र कैसा है।
भाजपा के मंत्री ने हरियाणा में भाईचारे को बिगाड़ने और कानून व्यस्था को बिगड़ने के लिए ऐसा विवादित बयान दिया है। उन्हें हरियाणा की जनता से माफी मांगनी चाहिए और मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए । उन्होंने भाजपा ने सदा फूट डालो और राज करो को राजनीति को अपनाया है।
उन्होंने कहा कि गोवा के मंत्री ने उत्तरी भारतीयों पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि उत्तर भारतीय गोवा के अंदर हरियाणा बना रहे है। उनके अनुसार इस टिप्पणी से हरियाणा के लोगों के सम्मान को ठेस पहुंची है । उन्होंने मांग की है कि ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाए। उधर, आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भी गोवा के इस मंत्री के बयान की निंदा की है।

ये था विवादित बयान
गोवा टाउन और कंट्री प्लानिंग मिनिस्टर विजय सरदेसाई
- फोटो : File Photo
ये था विवादित बयान
गोवा टाउन और कंट्री प्लानिंग मिनिस्टर विजय सरदेसाई ने उत्तर भारतीय पर्यटकों को लेकर एक बहुत ही विवादित बयान दिया। राज्य सरकार के मंत्री का कहना है कि घरेलू पर्यटक धरती पर गंदगी हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तर भारतीय गोवा को हरियाणा जैसा बनाना चाहते हैं।
बम्बोलिम में शुक्रवार को आयोजित किए गए बिजफेस्ट कार्यक्रम के दौरान विजय सरदेसाई ने यह बात कही। इसके साथ ही मंत्री विजय सरदेसाई ने सूबे के सीएम मनोहर पर्रिकर के उस बयान का भी विरोध किया जिसमें उन्होंने गोवा में एक करोड़ पर्यटकों का टारगेट रखने की बात कही गई थी। इतना ही नहीं सरदेसाई ने सरकार से विदेशी पर्यटकों और ऊपरी-वर्ग के भारतीय पर्यटकों को गोवा के पर्यटन के लिए आकर्षित करने को कहा है।
सरदेसाई ने कहा “दिल्ली, हरियाणा और गुरुग्राम से आने वालों की एक प्रवृति है कि वे सब कुछ हड़पना चाहते हैं। गोवा में रहने का हमारा तरीका अलग है। पचास साल पहले हमने जंग लड़ी और महाराष्ट्र के साथ जुड़ने से इनकार कर दिया था। अब हम एक अलग तरह की जंग लड़ रहे हैं जहां पर ऐसे लोग आकर हमारी प्रकृति पर प्रभाव डाल रहे हैं। वे यहां आते हैं और प्लोट खरीदकर बिल्डिंग बनाना शुरू कर देते हैं।”