{"_id":"48cf60409ffaa9396386a91bc3d85a0b","slug":"ashok-khemka-wants-to-go-on-deputation","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेपुटेशन पर जाना चाहते हैं अशोक खेमका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेपुटेशन पर जाना चाहते हैं अशोक खेमका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 May 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सीनियर आईएएस डॉ. अशोक खेमका केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने के इच्छुक हैं। उन्होंने अपनी यह इच्छा मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान जाहिर की।
विज्ञापन
मंगलवार को खेमका के हरियाणा सचिवालय पहुंचते ही उनका सामना पत्रकारों से हो गया। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि उन्हें केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने की चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
इस पर खेमका ने कहा कि वे स्वयं भी चाहते हैं कि वे केंद्र में चले जाएं। जब उनसे केंद्र में जाने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि आप लोग सब जानते हैं।
खेमका इस समय अभिलेखागार विभाग में महानिदेशक और सचिव पद पर तैनात हैं। इससे पहले हरियाणा बीज विकास निगम के एमडी थे।
बीज निगम से वह पहले चकबंदी महानिदेशक थे। तब उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा-डीएलएफ डील के तहत जमीन का इंतकाल रद कर दिया था।
इस मामले में हरियाणा सरकार ने उन्हें चार्जशीट सौंप रखी है। इसके अलावा हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के उनके एमडी कार्यकाल में गैलवैल्यूम शीटों के गोदाम बनाने के काम का ऑडिट कराया जा रहा है।
विज्ञापन