{"_id":"d6217214bad3c144219ae54b99bce6dc","slug":"ashok-khemka-tweet-on-arvind-kejriwal-aap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल पर ट्वीट कर फिर चर्चा में खेमका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल पर ट्वीट कर फिर चर्चा में खेमका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 Feb 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल की बंपर जीत पर आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ट्वीट करके चर्चा में हैं।
विज्ञापन
खेमका ने अपने ट्वीट में कहा कि आम आदमी पार्टी और केजरीवाल की इतनी बड़ी जीत का संदेश स्पष्ट है कि यह किसी राजनीतिक दल की जीत नहीं बल्कि लोगों का व्यवस्था के प्रति गुस्सा है।
उन्होंने लिखा कि राजनीतिक दल और विकास में से किसी एक को चुनना मुश्किल है। इस ट्वीट को शुक्रवार शाम 7 बजे तक 250 से ज्यादा लोग रि-ट्वीट कर चुके हैं।
प्रदेश में पिछली सरकार के कार्यकाल में अशोक खेमका वाड्रा डीएलएफ लैंड डील के मामले को उजागर करने से चर्चा में आए थे।
उस समय से वह अभी तक इस मामले को समय-समय उठाते रहे हैं। उन्होंने पिछले माह ही लैंड डील की जांच से जुड़े दस्तावेज के गायब होने के मामला दर्ज करने की भी सिफारिश की है।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मात्र तीन सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल नहीं पाई है। खेमका ने दिल्ली चुनाव नतीजों पर ट्वीट किया, जो राजनीति गलियारों में भी सुर्खियों में आ गया।
विज्ञापन