फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ashok Khemka angry over appointment of officer who gave clean chit to Vadra

Haryana: वाड्रा को क्लीनचिट देने वाले अधिकारी को सेवानिवृत्ति के बाद मिली नियुक्ति, अशोक खेमका ने जताई नाराजगी

Thu, 06 Apr 2023 11:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Apr 2023 11:00 PM IST
सार

खेमका के ट्वीट पर आईएएस अधिकारी संजीव वर्मा ने ट्वीट कर पलटवार किया है। वर्मा ने कहा कि कई लोगों की प्रतिष्ठा दूसरों की निंदा परायण पर ही आधारित होती है। निंदा करके उनके अहम को तुष्टि मिलती है। मालूम हो कि अशोक खेमका ने कांग्रेस सरकार के समय वाड्रा डीएलएफ लैंड डील को लेकर सवाल खड़े किए थे।

विज्ञापन
Ashok Khemka angry over appointment of officer who gave clean chit to Vadra
आईएएस अशोक खेमका।

विस्तार

वाड्रा डीएलएफ लैंड डील उजागर करने वाले आईएएस अशोक खेमका एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को दोबारा नियुक्ति देने पर खफा हैं। उन्होंने अपना विरोध ट्वीट के माध्यम से जाहिर किया। ट्वीट में उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किया। ट्वीट में खेमका ने कहा कि पूर्व की हुड्डा सरकार के दौरान दिसंबर 2012 में स्काईलाइट-डीएलएफ लैंड डील मामले की जांच के लिए गठित तीन आईएएस अफसरों की कमेटी ने इस मामले में क्लीनचिट दी थी।

विज्ञापन


2014 में भी इस मामले में नई सरकार ने कुछ नहीं किया, उल्टे उक्त कमेटी के एक आईएएस अधिकारी को सेवानिवृत्ति के बाद दूसरी बार नियुक्ति दे दी। खेमका ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा करना जुर्म करने की संस्कृति को बढ़ावा देने जैसा है। कोई गलती करता जाए और उसे कोई सजा न दी जाए। सेवानिवृति के बाद एक आरामदेह और रुतबे वाली जिंदगी सरकार ने दी है। 
विज्ञापन


खेमका के ट्वीट पर आईएएस अधिकारी संजीव वर्मा ने ट्वीट कर पलटवार किया है। वर्मा ने कहा कि कई लोगों की प्रतिष्ठा दूसरों की निंदा परायण पर ही आधारित होती है। निंदा करके उनके अहम को तुष्टि मिलती है। मालूम हो कि अशोक खेमका ने कांग्रेस सरकार के समय वाड्रा डीएलएफ लैंड डील को लेकर सवाल खड़े किए थे। भाजपा ने इसे उस समय राष्ट्रीय मुद्दा बनाया और 2014 के चुनाव में इस लैंड डील को लेकर प्रचार सामग्री छपवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के गठन के बाद हरियाणा में जांच आयोग बैठा लेकिन अभी तक इस मामले में कार्रवाई का इंतजार कर रहे अशोक खेमका एक या दो ही विभागों के बीच झूल रहे हैं। सरकार ने हाल ही में एक अधिकारी की नियुक्ति की है, जो उस कमेटी का हिस्सा थे। उन्होंने इस डील को क्लीनचिट दी। उक्त अधिकारी को सेवानिवृत्ति के बाद दोबारा अहम पद पर नवाजे जाने पर खेमका का यह दर्द छलका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed