फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   asha kumari, punjab congress incharge, police bharti, punjab, chandigarh,

पंजाब सरकार की पुलिस की भर्ती को लेकर खुलकर बोली कांग्रेस प्रभारी

Thu, 28 Jul 2016 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खन्ना
अमर उजाला ब्यूरो, खन्ना Updated Thu, 28 Jul 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
asha kumari, punjab congress incharge, police bharti, punjab, chandigarh,
पंजाब कांग्रेस की प्रभारी आशा कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब कांग्रेस की प्रभारी आशा कुमारी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से मिलने ग्रीनलैंड होटल पहुंची थी। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में पंजाब सरकार की पुलिस की भर्ती को लेकर खुलकर बोली। पत्रकारों से बातचीत में आशा कुमारी ने बताया कि चुनाव के नजदीक आते ही पंजाब सरकार जो पुलिस की भर्ती के नाम पर ड्रामा कर रही है, वह जनता से छिपा नहीं है।
विज्ञापन


हम पार्टी हाईकमान से बात कर इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात करेंगे। चुनाव में अब सिर्फ कुछ ही माह बचे है और यह सब सरकार की वोट हासिल करने की एक गहरी चाल है। आशा कुमारी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उसी उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा जो जीत हासिल करने में सक्षम हो।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव में इस बार पंजाब कांग्रेस 100 सीटों पर जीत हासिल करेगी। आशा कुमारी ने सीएम से अपील की कि वह पंजाब की जनता को गुमराह करना बंद करें। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि गठबंधन ने ट्रांसपोर्ट, केबल माफिया और रेत माफिया पर अपना कब्जा किया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा कुमारी ने कहा कि पंजाब के हर एक व्यक्ति को उसी के घर में किराएदार साबित कर दिया, लेकिन पंजाब की जनता इसका बदला आने वाले विधानसभा चुनाव में लेकर रहेगी। इस अवसर पर खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, नगर काउंसिल खन्ना प्रधान विकास मेहता के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed