{"_id":"5a4cc8db4f1c1b3d198b4a15","slug":"asha-jaiswal-filed-nomination-as-an-independent-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर चुनाव: भाजपा में बगावत, निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर आशा जसवाल ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर चुनाव: भाजपा में बगावत, निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर आशा जसवाल ने भरा नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 04 Jan 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
मेयर आशा जसवाल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर उम्मीदवार तय करने में भाजपा दोफाड़ हो गई है। वर्तमान मेयर आशा जसवाल सहित कुल 11 पार्षदों ने अपनी ही पार्टी के फैसले का विरोध कर दिया है। पार्टी प्रभारी प्रभात झा ने देवेश मोदगिल को मेयर का उम्मीदवार घोषित किया है। मोदगिल सांसद किरण खेर गुट से माने जाते हैं।
मोदगिल को उम्मीदवार बनाए जाने के खिलाफ आशा जसवाल ने बगावत करते हुए फिर से मेयर पद के लिए नामांकन भरा, जबकि भाजपा ने अपना सीनियर डिप्टी मेयर का अधिकृत उम्मीदवार गुरप्रीत ढिल्लो को बनाया है। वहीं, आशा जसवाल के गुट से रविकांत शर्मा ने सीनियर डिप्टी मेयर का नामांकन भरा है। भाजपा ने डिप्टी मेयर उम्मीदवार विनोद अग्रवाल को घोषित किया है। हालांकि, विनोद अग्रवाल आशा जसवाल के नामांकन के समय भी मौजूद थे और वह उनका समर्थन भी करते हैं।
भाजपा के कुल 20 पार्षद हैं, जिनमें से 11 ने मोदगिल को मेयर का उम्मीदवार बनाए जाने का विरोध किया है। ये सभी 11 पार्षद भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन गुट के हैं। पिछली बार भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने ही आशा जसवाल को मेयर बनवाया था। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी सिटिंग मेयर ने अपनी ही पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवार की बगावत की है।
विज्ञापन
आशा जसवाल को सीनियर डिप्टी मेयर राजेश गुप्ता ने भी समर्थन दिया है। प्रभात झा की ओर से मोदगिल को मेयर का पद का उम्मीदवार घोषित करने से पहले ही आशा जसवाल ने निर्दलीय तौर पर मेयर पद के लिए नामांकन भर दिया क्योंकि इस फैसले की जानकारी मेयर सहित टंडन गुट के पार्षदों को बुधवार दोपहर को ही हो गई थी। भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने अपने गुट के पार्षदों को पहले ही जानकारी दे दी थी कि मोदगिल को मेयर का उम्मीदवार बनाया जा रहा है, जबकि टंडन गुट अरुण सूद को उम्मीदवार बनवाना चाहता था।