फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   As officials find the news of cm tour, road made rapidly

जब मिली सीएम के आने की खबर तो अधिकारियों ने रातों रात कुछ यूं चमका दी सड़क

Mon, 24 Oct 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 24 Oct 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
As officials find the news of cm tour, road made rapidly
सीएम के दौरे से पहले तैयार होती सड़क - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय निवासी वर्षों से सेक्टर-20 की सड़क की रिकारपेटिंग की मांग कर रहे थे। लेकिन नगर निगम ने उनकी सुध नहीं ली। लेकिन जैसे अधिकारियों को सूचना मिली कि सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सेक्टर-20 में किसान बाजार का उद्घाटन करने आएंगे। 

विज्ञापन


इसके बाद नगर निगम के अफसरों ने आनन फानन में सड़क की रिकारपेटिंग शुरू कर दी। और देखते ही देखते 24 घंटे में सड़क चकाचक हो गई। इसके अलावा मंडी की भीतरी सड़कों की रिकारपेटिंग कर दी गई है। 
विज्ञापन


साथ ही किसान बाजार के आसपास के इलाकों में भी सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही फु टपाथों को रंग दिया गया है। फुटपाथों के नीचे दबे पत्थरों को निकालकर ऊपर कर दिया गया है। हाल ही में पंचकूला में बनाई गई सेब मंडी को भी दोबारा पेंट कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान बाजार में दुकानों के बाहर नाम लिख दिया गया है। गौरतलब है कि पहले भी अफसरों ने मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही शहर के कई सेक्टरों की सड़कों की रिकारपेटिंग अकरवाई थी।

कोल्ड स्टोर में सब्जी रखने की होगी व्यवस्था

As officials find the news of cm tour, road made rapidly
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala

पंचकूला को आज मिलेगा किसान बाजार 
शहर को आज अपना पहला किसान बाजार मिल जाएगा। यह किसान बाजार सेक्टर-20 में तैयार किया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसका उद्घाटन शाम साढ़े चार बजे करेंगे। इस किसान बाजर का सीधा लाभ पंचकूला सेक्टर-20 की 150 ग्रुप हाउसिंग सोसायटी को मिलेगा। 

इसमें दो लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। इस किसान बाजार से पूरे पंचकूला के लोग सस्ती दरों पर ताजी सब्जी खरीद सकेंगे। किसान बाजार में 84 स्टॉल बनाए गए हैं। इन स्टॉल्स पर सब्जियां बिकेंगी। किसान सीधे इस बाजार में अपने उत्पाद लाकर बेच सकेंगे। 

यह स्टाल्स किसानों के लिए एकदम फ्री होंगे। जो किसान इस बाजार में अपने उत्पाद बेचने आएंगे उनका आई कार्ड मार्केट कमेटी की ओर से बनाया जाएगा। इन किसानों के लिए एक बार कोड भी होगा, जिसकी स्कैनिंग होगी। इस बाजार में शाम पांच बजे से  रात के नौ बजे तक सब्जी बेची जाएगी। 

कोल्ड स्टोर में सब्जी रखने की होगी व्यवस्था
मार्केट कमेटी के सचिव धर्मेंद्रपाल ने बताया कि मार्केट कमेटी सब्जियों का रेट निर्धारित करेगी। इसके लिए किसानों से सलाह की जाएगी। सब्जी के रेट निर्धारित करते समय मार्केट कमेटी के सचिव, किसान और एफपीएओ मौजूद रहेंगे।

हर स्टॉल के आगे सब्जियों के रेट लिखे होंगे। किसी किसान की सब्जी की बिक्री नहीं हो पाई तो वह सब्जियों को मंडी के कोल्ड स्टोर में रखवा सकता है। इसके अलावा बाजार में सब्जी बेचने आने वाले किसानों को मार्केट कमेटी की ओर से इलेक्ट्रानिक तराजू दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed