फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   arvind kejriwal statement on Governor of Delhi

'दिल्ली से पहले कोई विस चुनाव नहीं लड़ेंगे'

Sun, 27 Jul 2014 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर) Updated Sun, 27 Jul 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal statement on Governor of Delhi

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले देश के किसी भी राज्य में विस चुनाव नहीं लडे़गी।

विज्ञापन


पार्टी का फोकस पूरी तरह से दिल्ली पर है। तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक खत्म होने के बाद केजरीवाल पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। दिल्ली के एलजी (लेफ्टिनेंट गवर्नर) द्वारा विस चुनाव जानबूझ कर देरी से करवाने के सवाल पर केजरीवाल कहा कि बेचारे एलजी साहिब क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन


यदि उनका फैसला भाजपा को पसंद नहीं आया तो भाजपा एलजी को बदल देगी। जैसे अन्य राज्यों में किया जा रहा है। कानूनी तौर पर तो यह फैसला एलजी ने लेना है लेकिन असल में भाजपा ही इस पर मोहर लगाएगी। भाजपा दिल्ली चुनाव से भाग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दिल्ली की जंग जीतने के बाद पंजाब फतेह'

arvind kejriwal statement on Governor of Delhi

तीन दिन चली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे दिल्ली पहुंचकर पार्टी के लिए अपनी सारी ऊर्जा वहीं पर लगाएं।

दिल्ली की जंग जीतने के बाद पंजाब को फतेह किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पंजाब के दौरे को ऐतिहासिक करार दिया। केजरीवाल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते कहा कि दिल्ली में भाजपा ने कांग्रेस के अलावा आप के विधायकों को भी तोड़ने का प्रयास किया। विधायकों को 20 करोड़ रुपये और मंत्री पद तक का लालच दिया गया लेकिन भाजपा अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकी।

पंजाब में कैंसर के प्रकोप पर जताई चिंता

arvind kejriwal statement on Governor of Delhi

केजरीवाल ने कहा कि सुनाम बैठक में पार्टी ने न्यायिक बदलाव, चुनाव प्रक्रिया में सुधार लाने, पुलिस सिस्टम में बदलाव, इकोनॉमी में सुधार लाने जैसे तमाम मुद्दों पर चर्चा की। लेकिन इसके लिए तीन दिन काफी नहीं थे।

लिहाजा पार्टी ने सितंबर में फिर से चार दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक करने का फैसला किया है। इसका स्थान फिलहाल तय नहीं किया गया लेकिन उनका मन सुनाम में ही बैठक करने का है।

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के पानी में यूरेनियम की मात्रा बढ़ रही है और कैंसर बढ़ने का एक कारण यह भी सामने आ रहा है। पंजाब से एक कैंसर ट्रेन भी चलती है जो अब तक की सरकारों की नाकामी का प्रमाण है।

पंजाब में पीने के लिए साफ पानी और कैंसर के इलाज के लिए अस्पतालों की जरूरत है। इसे तुंरत अमली रूप दिया जाए। इस मौके पर संजय सिंह, आशुतोष, जरनैल सिंह, सांसद गांधी, सांसद भगवंत मान, योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed