{"_id":"642d990abf179afca4090a93","slug":"arvind-kejriwal-said-no-one-will-be-allowed-to-play-with-law-and-order-of-punjab-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पटियाला में बोले अरविंद केजरीवाल, पंजाब की कानून व्यवस्था से किसी को नहीं करने दिया जाएगा खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पटियाला में बोले अरविंद केजरीवाल, पंजाब की कानून व्यवस्था से किसी को नहीं करने दिया जाएगा खिलवाड़
Wed, 05 Apr 2023 09:31 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 Apr 2023 09:31 PM IST
सार
केजरीवाल ने दिल्ली के उप राज्यपाल पर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली में भी उनकी सरकार की ओर से मुफ्त में लोगों को योगासन सिखाने की शुरुआत की गई थी लेकिन उप राज्यपाल ने इसे रुकवा दिया लेकिन भविष्य में इसे दोबारा जरूर शुरू किया जाएगा, क्योंकि अच्छे कामों को कोई रोक नहीं सकता है।
विज्ञापन
सीएम दी योगशाला का शुभारंभ करते अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान साथ में राघव चड्ढा व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'सीएम दी योगशाला' प्रोजेक्ट के आगाज के मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमृतपाल सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि पंजाब की शांति के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। अगर कोई ऐसी कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में की गई कई मिसाली पहलकदमियों के लिए भगवंत मान की सराहना की। केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार की अथक कोशिशों से पिछली सरकारों के संरक्षण प्राप्त ज्यादातर गैंगस्टर आज सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि राम नवमी पर देश के कई राज्यों में दंगे हुए लेकिन पंजाब में एक भी घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मान साहब ने पिछले एक माह के दौरान जिस परिपक्वता के साथ सख्त फैसले लिए हैं उसके चलते किसी ने पंजाब में अराजकता फैलाने की कोशिश नहीं की। सभी जानते हैं कि जो ऐसा करेगा वह बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
राज्य सरकार की पुरजोर कोशिशों के कारण बेअदबी के मामले में अदालत में चालान पेश किया जा चुका है। इसके अलावा नशे के खिलाफ एसआईटी की जांच रिपोर्ट जो पिछले आठ सालों से चार बंद लिफाफों में पड़ी थी, उन बंद लिफाफों को खोलने के लिए मान सरकार ने कह दिया है। इस मामले में चाहे जितने भी बड़े नाम हों, उन्हें सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली में उप राज्यपाल ने रुकवाया योग
केजरीवाल ने दिल्ली के उप राज्यपाल पर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली में भी उनकी सरकार की ओर से मुफ्त में लोगों को योगासन सिखाने की शुरुआत की गई थी लेकिन उप राज्यपाल ने इसे रुकवा दिया लेकिन भविष्य में इसे दोबारा जरूर शुरू किया जाएगा, क्योंकि अच्छे कामों को कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंजाब में आम आदमी क्लीनिक की संख्या बढ़ाकर करीब चार हजार की जाएगी। पंजाब के हर गली-मोहल्ले में क्लीनिक खोले जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जिला खेल अधिकारी को शहीद मेजर तेजिंदरपाल सिंह सोहल जिम्नेजियम हॉल के मरम्मत के लिए 90 लाख रुपये की अनुदान का स्वीकृति पत्र सौंपा।