फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   arvind kejriwal road show in patiala and shoe scandal

जूता कांड: भगवंत के बचाव में उतरे केजरीवाल

Mon, 18 Aug 2014 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 18 Aug 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal road show in patiala and shoe scandal

पंजाब के पटियाला में आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता आज अकाली-कांग्रेस से पूरी तरह से त्रस्त है। बदलाव के तौर पर वह आप को देख रहे हैं।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि राज्य में नशों और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यहां तक कि बादल के खुद अपने मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम नशा कारोबारी के तौर पर सामने आ रहा है। केजरीवाल ने इस मौके पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर लुधियाना में विक्रम नाम के युवक की ओर से जूता फेंकने की कोशिश की निंदा की, लेकिन इसमें सांसद भगवंत सिंह मान की संलिप्तता से इनकार किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज पंजाब में नौजवानों की हालत खराब है। इस घटना के पीछे की मूल समस्या को जान कर सरकार इसके हल के लिए कदम उठाए।

पार्टी प्रत्याशी के लिए किया प्रचार

arvind kejriwal road show in patiala and shoe scandal

केजरीवाल ने कहा कि अगर बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनाना है, तो लोग आप के हक  में वोट करें। केजरीवाल रविवार को पटियाला शहरी विधानसभा हलके से पार्टी प्रत्याशी हरजीत अदालतीवाला के हक में प्रचार करने आए थे।

इस मौके पर छोटी बारादरी में पार्टी दफ्तर से रोड शो निकाला गया, जो विभिन्न बाजारों से होता हुआ वापस दफ्तर आकर खत्म हुआ। इस दौरान केजरीवाल के साथ पटियाला के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी, अदालतीवाला, एडवोकेट एचएस फुलका भी मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता सिस्टम में बदलाव चाहती है।

लोगों के पास पहले विकल्प नहीं था, अब उनके पास आप का विकल्प है। पंजाब के लोग सच्ची और ईमानदार राजनीति चाहते हैं, इसलिए उन्होंने हाल ही में लोकसभा चुनावों में आप को पंजाब में चार सीटें जिताईं।

सीएम पर जूता फेंकने की घटना की निंदा

arvind kejriwal road show in patiala and shoe scandal

इस बार भी उन्हें पूरी उम्मीद है कि लोग आप को वोट देंगे। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार, नशों के कारोबार का बोलबाला है। नशों के कारोबार में बादल सरकार के अपने मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम सामने आया है। जो बेहद शर्मनाक है।

एक सवाल के जवाब केजरीवाल ने कहा कि जूता फेंकने की घटना निंदनीय है। लेकिन इसमें उनके सांसद भगवंत मान का हाथ होने के आरोप गलत हैं। कांग्रेस व अकाली तो हाथ धोकर आप के पीछे पड़े हैं। बादल सरकार को युवाओं की हालत में सुधार के लिए कदम उठाने चाहिए जो जूता फेंकने की घटना की मूल वजह है।

वहीं पार्टी के कुछ सीनियर लीडरों में टिकट न मिलने से चल रही नाराजगी पर उन्होंने कहा कि सब को मना लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली व कांग्रेसी अंदर खाते आपस में मिले हुए हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed