फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   arvind kejriwal rally in bathinda of punjab, no statement on syl canal verdict

रैली में SYL मुद्दे पर केजरीवाल ने साधी चुप्पी, बादल-कैप्टन निशाने पर

Mon, 21 Nov 2016 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Mon, 21 Nov 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal rally in bathinda of punjab, no statement on syl canal verdict
बठिंडा में अरविंद केजरीवाल की रैली
रैली करने आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने एसवाईएल के गंभीर मामले पर चुप्पी साधे रखी। उन्होंने बादल और कैप्टन परिवार पर सांझ का आरोप लगाते हुए कई बातें कहीं, लेकिन एसवाईएल पर नहीं बोले।
विज्ञापन


बठिंडा जिले के गांव कोटशमीर में सोमवार को एक रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि 2002 में मुख्यमंत्री बनने से पहले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह की माली हालत इस कदर कमजोर थी कि वह अपनी रिहाइश को रंग रोगन भी नहीं करवा सकते थे, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद तीन सालों में उन्होंने काली कमाई से इतनी दौलत एकत्र कर ली कि उसको संभालने के लिए उन्हें विदेशी बैंकों में अपने खाते खुलवाने पडे़।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 26 जुलाई 2005 को अपनी पत्नी परनीत कौर के नाम और बेटे रणइंदर सिंह के खाते खुलवाए। इसके अलावा एक अपने बेटे के नाम वाले ट्रस्ट का खाता भी खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजीठिया को ड्रग रैकेट में बचाने का आरोप लगाया

arvind kejriwal rally in bathinda of punjab, no statement on syl canal verdict
बठिंडा में अरविंद केजरीवाल की रैली
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बादल कैप्टन परिवारों की सांझ से ही बिक्रम सिंह मजीठिया को छह हजार करोड़ के ड्रग रैकेट से बचाया गया है। इस बारे में कैप्टन के जरिये सोनिया गांधी को सहमत किया, वहीं बादल सरकार ने न सिर्फ कैप्टन के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी से कैप्टन को विदेशी खातों संबंधी बचाया गया।

84 दंगों को चुनाव में मुख्य मुद्दा बनाते केजरीवाल ने कहा कि 49 दिनों की सरकार ने इस कांड के लिए एसआईटी का गठन किया था, लेकिन जब सरकार बनी तो मोदी सरकार ने उनकी ओर से बनाई गई एसआईटी को खारिज कर दिया। केजरीवाल ने कहा कि सिख दंगों के आरोपियों को सख्त सजाएं मिल चुकी होती तो 2002 में गुजरात अंदर मुस्लिम दंगा न होता।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की समाप्ति के लिए ही वह राजनीति में आए हैं और अपनी सरकार के तीन मंत्रियों को इसलिए बर्खास्त कर दिया, क्योंकि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed