पंजाबः फरीदकोट हिंसा के पीड़ितों से मिले केजरीवाल, कही बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज फरीदकोट हिंसा के पीड़ितों से मिलने पंजाब पहुंचे। यहां उन्होंने गांव सरावां और नियामीवाला में हिंसा के दौरान मारे गए मृतकों के परिजनों से बातचीत की।
उन्होंने पीड़ित परिवारों से हमदर्द जताई और उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। इस दौरान केजरीवाल ने इस घटना में पुलिस की तरफ से गिरफ्तार पंजगराईं खुर्द के दो सिख भाईयों के परिवार से मुलाकात की और उन्हें भी न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
ग्रंथ की बेअदबी को दुखदायी घटना बताया
गांव सरावां में मृतक गुरजीत सिंह के घर परिवारिक सदस्यों व रिश्तेदारों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का सभी धर्म के लोग आदर सत्कार करते है। यह सभी के लिए एक दुखदायी घटना है कि पहले गुरू ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को चोरी किया गया और बाद में उसकी बेअदबी की गई।
इस घटना के खिलाफ शांतिपूर्वक रोष जताने वाले लोगों पर पुलिस ने सीधी गोलियां दागी और हमारे दो भाईयों को शहीद कर दिया। उन्होंने कहा कि अब पुलिस असली दोषियों की जगह बेकसूर लोगों को केस में फंसा रही है,यह उससे भी बड़ी दुखदायी बात है।