फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind kejriwal begins election campaign for punjab assembly elections 2022

विधानसभा चुनाव: केजरीवाल ने शुरू किया नवां और सुनहरा पंजाब अभियान, कहा- बहुत हो गई राजनीति, अब करनी है पंजाबनीति

Fri, 17 Dec 2021 08:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Dec 2021 08:09 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का अभियान शुरू कर दिया है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की खुशहाली के लिए गंदी राजनीति को जड़ से खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि राजनीति छोड़ अब पंजाबनीति को करना होगा।

विज्ञापन
Arvind kejriwal begins election campaign for punjab assembly elections 2022
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने मिशन 2022 के लिए अपना चुनावी अभियान नवां और सुनहरा पंजाब शुरू किया। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर अपने इस नए अभियान की घोषणा की। केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से राज्य की तरक्की व खुशहाली के लिए इस मिशन में साथ आने का आह्वान किया एवं अभियान से जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल नंबर 7070 23 7070 भी जारी किया।

विज्ञापन


पंजाब के लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पंजाब गुरुओं की धरती है। पंजाबी बहुत अच्छे और मेहनती इंसान होते हैं। फिर भी राज्य की हालत बेहद खराब है। पिछली सरकारों की भ्रष्ट नीतियों के कारण आज पंजाब के नौजवानों के पास नौकरी नहीं है। शिक्षा और नौकरी की तलाश में लाखों नौजवान विदेश चले गए। 
विज्ञापन


लाखों नौजवान नशे में डूब गए। पारंपरिक पार्टियों के नेताओं ने मिलकर पंजाब को लूटा और बर्बाद किया। पंजाब को अब सिर्फ पंजाब के लोग ही बदल सकते हैं। केजरीवाल ने जोर देकर कहा कि पंजाब की खुशहाली के लिए हमें गंदी राजनीति को जड़ से खत्म करना होगा और पंजाब व पंजाब के लोगों के हित के लिए काम की राजनीति को बढ़ावा देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब नीति का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि राजनीति बहुत हो गई, अब हमें राजनीति छोड़ पंजाबनीति करनी है। केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से इस मिशन में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब की खुशहाली और तरक्की के लिए हम आज अपना मिशन नवां और सुनहरा पंजाब शुरू कर रहे हैं। 


यह मिशन पंजाब की तरक्की में सहयोग करेगा और जाति, धर्म व लिंग से ऊपर उठकर तीन करोड़ पंजाबियों को आपस में जोड़ेगा। हम इस मिशन से सभी पंजाबियों को जोड़ेंगे चाहे वे किसी भी धर्म से हों, किसी भी जाति के हों। स्त्री हों या पुरुष, नौजवान हों या बूढ़े। सबको साथ जोड़कर पंजाब में भाईचारा और अमन-शांति कायम करेंगे। इस मिशन से हम मिलकर पंजाब को बदलेंगे और राज्य के विकास के लिए योजनाएं बनाएंगे। बिजली, पानी, कृषि और व्यापार सभी मुद्दों पर लोगों से व्यापक चर्चा की जाएगी और चर्चा के आधार पर ही बदलाव की योजना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed