फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind Kejriwal Arrest Punjab CM Mann taunts says bjp team cannot imprison Kejriwal for his thinking

Arvind Kejriwal Arrest: सीएम मान का भाजपा पर तंज, बोले- ये टीम केजरीवाल की सोच नहीं कर सकती कैद

Thu, 21 Mar 2024 11:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 21 Mar 2024 11:04 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ईडी की कार्रवाई पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीतिक टीम (ईडी) केजरीवाल की सोच को कैद नहीं कर सकती है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal Arrest Punjab CM Mann taunts says bjp team cannot imprison Kejriwal for his thinking
पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दो घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उनके दिल्ली आवास पर ईडी के पहुंचने के साथ ही आम आदमी पार्टी ने निशाना साधना शुरू कर दिया था। इसी कड़ी में गिरफ्तारी से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर निशाना साधा और ईडी को भाजपा की टीम कहा है।

विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से ईडी की पूछताछ करने के मामले पर कहा कि भाजपा की राजनीतिक टीम (ईडी) केजरीवाल की सोच को कैद नहीं कर सकती है, क्योंकि आप ही भाजपा को रोक सकती है। उन्होंने कहा कि सोच को कभी भी दबाया नहीं जा सकता है। आप नेता हरपाल चीमा ने कहा कि
विज्ञापन


भाजपा सरकार 2 साल पुराने मामले की आड़ में राजनीतिक साजिश के तहत पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश कर रही है। वह दिल्ली को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य और शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। दिल्ली के साथ ही पूरे भारत की जनता उनके साथ है। लोकसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार डॉ. बलवीर सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान सत्ता के घोर दुरुपयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया का मजाक बना दिया है। भारत की छवि खराब हो रही है, क्योंकि भाजपा विपक्ष को कुचलने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता: चड्ढा
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ये बहुत बड़ी साजिश है। केजरीवाल के साथ करोड़ों लोगों का आशीर्वाद है। कोई उनका बाल भी बांका नहीं कर सकता है। चड्ढा ने कहा कि उनके शरीर को गिरफ्तार कर सकते हैं, लेकिन केजरीवाल की सोच को नहीं। आप पंजाब प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि भाजपा सरकार ने तमाम सीमाएं लांघ दी है और अब वह इस कदर सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। ये विपक्ष की आवाज को दबाने का काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed