{"_id":"6b855518e6611b1d723fa8c30fbf8e59","slug":"arun-jaitely-says-congress-will-go-on-3rd-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को तीसरे नंबर पर धकेलने का लक्ष्यः जेटली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को तीसरे नंबर पर धकेलने का लक्ष्यः जेटली
ब्यूरो/अमर उजाला, वल्ला (अमृतसर)
Updated Sun, 13 Apr 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली-भाजपा उम्मीदवार अरुण जेटली ने कहा कि देश में इस वक्त मोदी की लहर के साथ-साथ एक और लहर चल रही है, वो है कांग्रेस को तीसरे नंबर पर धकेलने की लहर। पूरे देश में चल रही यह लहर अमृतसर में भी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में यह दोनों ही लहरें और तेज होती जाएंगी।
जेटली गांव वल्ला में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जेटली ने कहा कि दस साल से केंद्र की कांग्रेस सरकार ने देश की जो हालत की है उससे पूरा देश दुखी है। जम्मू कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक, गुजरात से लेकर मिजोरम-मणिपुर तक, सभी ओर कांग्रेस के कारनामों से दुखी जनता चुनावों में कांग्रेस को सबक सिखाने को तैयार बैठी है।
देश में अब तक हुए मतदान में भारी वोटिंग कांग्रेस को तीसरे स्थान पर धकेलने वाली लहर का ही परिणाम है। पंजाब के चुनाव आते-आते पंजाब व अमृतसर की जनता इस लहर को पूरी गति देगी। वहीं कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत मजीठिया ने कहा कि कैप्टन की हालत एक फिसड्डी विद्यार्थी जैसी है जो पूरा साल स्कूल जाने के नाम पर बंक मारता है और घरवालों को साल बाद पता लगता है।
विज्ञापन
उसी तरह कैप्टन दो साल में सिर्फ तीन बार विधानसभा गए, एक बार शपथ उठाने के लिए, दूसरी बार राज्यपाल के अभिभाषण पर, तीसरी बार शायद गलती से चले गए। ऐसे फिसड्डी विधायक को अमृतसर की जनता कैसे संसद जैसी महत्वपूर्ण जगह भेज सकती है। मजीठिया ने यह भी कहा कि कैप्टन चुनाव चाहे लड़ने लग गए लेकिन देर से उठने व लोगों से कम मिलने की उनकी आदत वैसी ही है।