{"_id":"5749c6554f1c1b2f07691b4c","slug":"artists-of-african-group-fastened-by-dance-and-music","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिप-हॉप और जैज से अफ्रीकी ग्रुप के कलाकारों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिप-हॉप और जैज से अफ्रीकी ग्रुप के कलाकारों ने बांधा समां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 28 May 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
अफ्रीकी ग्रुप के कलाकारों ने बांधा समां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने के बाद भी म्यूजिक-डांस ही एक ऐसी चीज है जो लिकाकापा अफ्रीका ग्रुप के कलाकारों को एक साथ बांधे रखती है। इसे इनका जुनून कहें या शौक, जिसकी वजह से ये कलाकार अपने कल्चर को दुनिया भर में डांस एंड म्यूजिक के जरिए बता रहे हैं।
विज्ञापन
हम बात कर रहे है अफ्रीका के शहर लिसोटो के कलाकारों की, जो शनिवार को पंजाब कला भवन में कार्यक्रम पेश करने के लिए पहुंचे। इस कार्यक्रम को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ,चंडीगढ़ प्रशासन व पंजाब कला परिषद के सहयोग से करवाया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने अफ्रीका के म्यूजिक को बहुत ही खुबसूरती के साथ पेश किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डांस की प्रस्तुति में तो अफ्रीका के कल्चर की झलक देखने को मिली। कलाकारों ने फामो, हिप-हॉप और जैज में अपनी प्रस्तुति दी। लिकाकापा अफ्रीका ग्रुप के लीडर टौप ने बताया कि इस डांस एंड म्यूजिक ग्रुप को आज से 13 साल पहले 2003 में शुरू किया गया था। ग्रुप को बनाने का मकसद यही रहा कि अफ्रीका के कल्चर को इसके जरिए बताया जा सके इस कार्यक्रम में कुल 11 मेंबर है जिनमें दो वुमन हैं।
विज्ञापन