फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Artist Saurabh Jain Interview

चंडीगढ़ में लोगों से मिलने पहुंचे महाभारत के 'कृष्ण'

Tue, 04 Mar 2014 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Mar 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
Artist Saurabh Jain Interview

हमारे नाटक की शूटिंग अक्सर गांव में होती है जहां लोग मुझे कृष्ण के किरदार में देख पांव छूने आते हैं। यह कहना है स्टार प्लस के सीरियल महाभारत में कृष्ण का किरदार निभा रहे सौरभ जैन का।

विज्ञापन


सौरभ होटल ललित में स्टार प्लस के सीरियल महाभारत की प्रमोशन के लिए आए। सौरभ कृष्ण पहले भी महादेव नाटक में विष्णु भगवान की भूमिका निभा चुके हैं।

इसके बारे में सौरभ ने कहा कि यह एक संयोग ही है कि दोबारा एक धार्मिक किरदार निभा रहा हूं लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि इसी किरदार में बंध गया हूं।

अपने आप को हर किरदार के लिए तैयार रखना ही असली कलाकार की पहचान है। अब चाहता हूं कि किसी फिल्म में रविंद्रनाथ टैगोर का किरदार निभाऊं। वे एक क्रिएटिव इंसान थे।
विज्ञापन


किरदार निभाने से पहले की रिसर्च :
उन्होंने कहा कि हालांकि कृष्ण का किरदार पहले भी कई लोग निभा चुके है लेकिन एक एक्टर के तौर पर कुछ नया करना चाहता था। इसके लिए पहले अच्छे से रिसर्च की और खुद के दिमाग में एक कैरेक्टर गढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण के किरदार की कुछ खासियत है जैसे हमेशा चेहरे पर मुस्कान रखना। उन्होंने इसे अपनाया। इसका यह फायदा हुआ कि इससे अब कभी बात की चिंता नहीं रहती। इसके अलावा उन्होंने हाथों की मूवमेंट को ज्यादा से ज्यादा किया ताकि लोगों को इस किरदार में नयापन लगे।

प्रमोशन के लिए पहुंचे कुर्ते-पायजामे में :
प्रमोशन के लिए भी सौरभ कुर्ते और पायजामे में ही आए हुए थे। उन्होंने कहा कि वे वैसे भी कुर्ता पहनते हैं। इसके अलावा उन्हें कृष्ण के बारे में बताना था तो सोचा सादे कपड़े पहन कर ही जाऊं।

अच्छी आवाज होने के कारण जब सौरभ से पूछा गया कि क्या उन्होंने इसके लिए कुछ खास प्रैक्टिस की है तो उन्होंने बताया कि उनकी आवाज पहले से ही थोड़ी दमदार है। सौरभ ने बताया कि अच्छे अभिनय के लिए थिएटर बहुत मददगार होता है। अब बहुत इच्छा है कि थिएटर करूं।  

कृष्ण के किरदार में देखकर अब मम्मी गुस्सा नहीं करती :
उन्होंने कहा कि दिल्ली के इंद्रप्रस्थ कॉलेज में कंप्यूटर एप्लीकेशन के दूसरे वर्ष में था जब किसी दोस्त ने ऑडीशन के बारे में बताया और इसी दौरान ‘रीमिक्स’ नाटक में काम मिल गया।


काम के दौरान पढ़ाई भी पूरी की और एमबीए डिग्री ली। कभी नहीं सोचा था कि एक्टर बनूंगा। मम्मी पेशे से वकील है और मेरे एक्टिंग में जाने से कभी खुश नहीं थी। हालांकि कृष्ण के किरदार में देखकर अब गुस्सा नहीं करतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed