फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Artist Bheem Malhotra New Art Based on Nature

लॉकडाउन ने बदली सोच... भीम मल्होत्रा ने कैनवास में उकेर डाला प्रकृति का शानदार नजारा

Thu, 08 Oct 2020 12:46 PM IST
खुशबू गोयल संजीव पंगोत्रा, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 08 Oct 2020 12:46 PM IST
सार

  • सीनियर कलाकार ने हिमाचल में सैर के दौरान प्रकृति को देखा और समझा करीब से
  • कोरोना काल में घर पर बैठकर इसी सोच को सात बड़े आर्ट वर्क में उकेर डाला

विज्ञापन
Artist Bheem Malhotra New Art Based on Nature
प्रकृति के नजारे कैनवस पर उकेरते भीम मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन ने उन कलाकारों को कुछ अलग करना सिखा डाला, जिनके बारे में वह कभी सोच नहीं सकते थे। इन कलाकारों को कुछ अलग करने के लिए भी लॉकडाउन ने प्रेरित किया। इन्हीं में से एक कलाकार हैं भीम मल्होत्रा। इन्होंने घर पर बैठकर  हिमाचल में सैर के दौरान देखे गए प्रकृति के नजारों को कैनवास पर उतार दिया। सीनियर कलाकार भीम मल्होत्रा ललित कला अकादमी के चेयरमैन हैं और वाटर कलर पेटिंग में महारत हासिल की है। इन्हें कोरोना काल ने डराया नहीं बल्कि कुछ अलग करना सिखाया।
विज्ञापन


प्रकृति का शानदार नजारा उतारा
भीम मल्होत्रा ने बताया कि वह अक्सर वाटर कलर पर अपना वर्क किया करते थे। जब कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन हुआ तो एक बार लगा कि सबकुछ रूक सा गया। इस समय दिमाग में आइडिया आया कि हिमाचल में सैर के दौरान देखे गए प्रकृति के नजारों को पेटिंग्स पर उतरा दूं। इस पर काम शुरू कर दिया। मल्होत्रा ने बताया कि इस दौरान 7 बड़े आर्ट वर्क को बनाया। पहली बार एक्रेलिक कलर का इस्तेमाल कर हिमाचल के चोटियों को कैनवस पर उतारा।
विज्ञापन


ऑनलाइन आर्ट वर्क की शुरुआत भी कराई
भीम मल्होत्रा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते शहर के कलाकार घर पर बैठे हुए थे। उन्हें कोरोना काल में दोबारा से मंच प्रदान करने के लिए सोचा और योजना के तहत 7 अप्रैल को ऑनलाइन मंच की शुरुआत कर कलाकारों को नया मंच दे दिया। सिटी में यह पहला ऑनलाइन प्रोग्राम था। ऑनलाइन प्रोग्राम में कलाकारों की ऑनलाइन प्रदर्शनी लगाकर नया मुकाम भी हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में कलाकारों में जोश भरा
भीम मल्होत्रा ने बताया लॉकडाउन के चलते कलाकार निराशा के दौर से भी गुजर रहे थे। वह अपनेआप को अकेला महसूस कर रहे थे। कलाकारों में जोश भरने के लिए फोटो प्रदर्शनी की ऑनलाइन शुरुआत कर डाली । इसमें 100 के करीब कलाकारों को जोड़ा। फोटो प्रदर्शनी में युवा, सीनियर और बाद में सभी आयु वर्ग के कलाकारों को जोड़ता चला गया।

कई अवार्ड जीत चुके हैं भीम मल्होत्रा
भीम मल्होत्रा हाल ही में चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्ट से सहायक प्रोफेसर के तौर पर रिटायर हुए हैं। अपने बेहतरीन आर्ट वर्क की बदौलत पंजाब, हरियाणा और हिमाचल सहित देश की कई अकादमी उन्हें सम्मानित कर चुकी हैं। वर्ष 2016 में वाटर कलर में किए गए काम को लेकर नेशनल अवार्ड पा चुके हैं। वहीं 20 वर्षों में चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से तीन बार सम्मानित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed