फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Art college student beaten

आर्ट कालेज के छात्र को युवकों ने पीटा

Tue, 04 Feb 2014 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Feb 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
Art college student beaten

सेक्टर-10 के आर्ट कालेज के बाहर रविवार शाम को जमकर हंगामा हुआ। यहां पर करीब आधा दर्जन युवकों ने एक छात्र की पिटाई कर दी।

विज्ञापन


घायल युवक को उपचार के लिए सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमलावारों ने युवक के सिर पर डंडों और पढ़ाई में प्रयोग होने वाले स्केल से पीटा है।

युवक अमित के सिर पर टांके आए है। इस वारदात को लेकर आर्ट कालेज के अन्य छात्रों में रोष है। घायल युवक अमित ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले उसका कालेज के एक जूनियर छात्र के साथ विवाद हुआ था उस समय उस जूनियर छात्र ने उसे धमकी दी थी, लेकिन रविवार शाम को जिन हमलावारों ने उस पर वार किया है उसमें वह शामिल नहीं था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी हमलवारों में आउटसाइडर शामिल हैं। सूचना मिलने पर डीएसपी आशीष कपूर, सेक्टर-3 थाना प्रभारी हरजीत कौर सहित कालेज के प्रिंसिपल और टीचर भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालेज प्रबंधन ने पुलिस पर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दबाव बनाया है। घटना के समय घायल कालेज से घर वापस जाने की तैयारी कर रहा था। कालेज के छात्र भी घायल का हाल जानने के लिए अस्पताल में पहुंचे।


सेक्टर-3 पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, सेक्टर-17 के एक गुब्बारे बेचने वाले विक्रेता के हाथ पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया है।

घायल विक्रेता को भी उपचार के लिए सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed