फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arshiya Sareen crowned Miss Globe India 2022

अर्शिया सरीन के सिर पर सजा मिस ग्लोब इंडिया 2022 का ताज

Sun, 09 Oct 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Arshiya Sareen crowned Miss Globe India 2022
अर्शिया को ताज पहनाते हुए। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा 23 वर्षीय अर्शिया सरीन ने जयपुर में आयोजित ‘मिस ग्लोब इंडिया 2022’ का खिताब जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। अब वह मैगा ग्लोबल पेजेंट- मिस ग्लोब की तैयारी कर रही हैं। इसका आयोजन 15 अक्टूबर को अल्बानिया में होगा।
विज्ञापन

अर्शिया ने जीत का श्रेय माता-पिता, रंजू और परवीन कुमार को दिया। उन्होंने कहा कि दोनों ने उन्हें आगे बढ़ाया और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने में मदद की। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता को लेकर उन्होंने काफी मेहनत की। अर्शिया ने बताया कि अपनी मां को अपना रोल मॉडल मानती हैं। परिस्थितियां चाहे जैसी हों, काम करने की उनकी ताकत हमेशा प्रेरित करती है। अर्शिया ने सुझाव देते हुए महिलाओं से कहा कि अपने दिल की आवाज सुनो। आप जो वास्तव में करना या पाना चाहती हो, उसी से आपको पूरी संतुष्टि और खुशी मिलेगी। जुनून की ताकत आपको और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाती है। वह आपकी आत्मा को बदल कर रख देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed