फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arrival of Parry mango starts in the market along with Safeda and Alphonso.

Chandigarh News: मंडी में सफेदा, अल्फांसो के साथ पैरी आम की आवक शुरू

Mon, 08 Apr 2024 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Arrival of Parry mango starts in the market along with Safeda and Alphonso.
चंडीगढ़। सेक्टर-26 की मंडी में आम की आवक शुरू हो गई है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और मुंबई से धीरे-धीरे आम की आवक बढ़ रही है। मौजूदा समय में सफेदा, अल्फांसो के साथ ही पैरी आम की बिक्री ज्यादा हो रही है। आम की इन तीनों प्रजातियों को अलग-अलग रेट पर बेचा जा रहा है। सफेदा का रेट 100 से 120 रुपये किलो और पैरी का रेट एक हजार से 1200 रुपये में 6 केजी चल रहा है। वहीं सबसे महंगा मुंबई का अल्फांसो चल रहा है। फल विक्रेता इस आम के 6 पीस के डब्बे को 500 रुपये में बेच रहे हैं। मंडी के फल विक्रेता भरत ने बताया कि इस बार आम की फसल ठीक है। अभी दक्षिण भारत के फसल की आवक हो रही है। अप्रैल के अंत मक अलग-अलग राज्यों से आम की अन्य प्रजातियों की आपूर्ति शुरु हो जाएगी। कुछ दिनों में तोतापरी, दशहरी, लंगड़ा की सप्लाई पहले शुरू होगी। सीजन के अंत में नीलम और अन्य किस्म के आम भी मंडी आने लगेंगे। उन्होंने बताया कि जैसे9जैसे गर्मी बढ़ेगी आवक भी बढ़ेगी और आम का स्वाद भी बढ़ेगा। गर्मी में आम रसीले और ज्यादा मीठे हो जाते हैं।
विज्ञापन


आम है सेहत से भरपूर
इसमें एंटीऑक्सिडेंट होता है। एंटी कैंसर एजेंट के रूप में काम करता है। आम में मधुमेह रोधी, कार्डियो-प्रोटेक्टिव और एंटी-एजिंग गुण होते हैं। एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव होता है। आम मोटापा कम करने में मदद कर सकता है। कैरोटीन का एक अच्छा स्रोत होने के नाते, यह नजर में सुधार करने में मदद कर सकता है। आम (मैंगो) में एमाइलेज खाने को तोड़ने में मदद करता है। मौजूद होने के कारण यह पाचन शक्ति में सुधार करने में मदद कर सकता है। आम में विटामिन ए और सी मौजूद होने के कारण यह प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed