फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arrested gangster Lawrence and Sampath's close friend with pistol and magazine

गैंगस्टर लॉरेंस और संपत के करीबी को पिस्टल व मैगजीन संग दबोचा

Sun, 13 Feb 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Arrested gangster Lawrence and Sampath's close friend with pistol and magazine
चंडीगढ़। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के एक करीबी बदमाश को गिरफ्तार कर यूटी पुलिस की ऑपरेशन सेल ने एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन और पांच कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान पंचकूला के गांव भैंसा टिब्बा निवासी सतबीर सिंह उर्फ गुज्जर (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सतबीर को पुलिस ने बीते शुक्रवार को सेक्टर-26 के लाइट प्वाइंट के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया की वह सेक्टर-26 की अनाज मंडी के बड़े आढ़तियों और कारोबारियों की पूरी जानकारी और उनका मोबाइल नंबर जुटाकर लॉरेंस बिश्नोई व संपत नेहरा को देता था। ऑपरेशन सेल ने आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

ऑपरेशन सेल को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक करीबी सेक्टर-26 अनाज मंडी में आएगा। इस सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब सात बजे सेंट कबीर स्कूल के पास नाका लगा दिया। चेकिंग के दौरान आरोपी सतबीर सिंह हिमाचल प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली महिंद्रा बोलेरो से वहां से गुजरा। पुलिस ने उसे चेकिंग के लिए रोक लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी की जेब से एक देसी पिस्टल और पांच कारतूस के साथ एक मैगजीन भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
उधर, सेक्टर-39 पुलिस ने एक लंबे धारदार चाकू के साथ एक व्यक्ति को सेक्टर-41 के मछली बाजार के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सेक्टर-52 निवासी 23 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में की है। पुलिस ने हथियार को जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed